Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 08:27 AM (IST)

    इंडिगो ने दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ानों के प्रभावित होने पर यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट ...और पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो ने राजधानी दिल्ली में खराब मौसम की वजह से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इंडिगो की ओर से ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कहा गया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

    इंडिगो की ओर से बताया गया कि हमारी टीमें इस बारीकी से नजर रख रही हैं। उनका कहना है कि मौसम ठीक होते ही उड़ानों का पहले की तरह समय से संचालन किया जाएगा।

    यात्रियों को दी सलाह

    इंडिगो की ओर से कहा गया कि हम आपसे अपील करते हैं कि आप हमारी वेबसाइट या ऐप के जरिए अपनी फ्लाइट के स्टेटस के बारे में अपडेटेड रहें। कृपया भरोसा रखें कि हमारी टीमें हर कदम पर आपकी मदद करने और पूरा सपोर्ट देने के लिए यहां हैं। हम साफ आसमान और अपने रेगुलर शेड्यूल पर जल्दी लौटने की उम्मीद करते हैं।

    ऑरेंज अलर्ट जारी किया

    आईएमडी ने पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग ने कहा कि पूरे दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की बहुत संभावना है। निवासियों को घर के अंदर रहने और खुले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बारिश के बाद आंधी, लोगों को गर्मी से मिली राहत; कल-परसों कैसा रहेगा मौसम?