Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, चार्जर के तार से घोंटा गला

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 02:09 PM (IST)

    दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई है, जिसमें दुष्कर्म का भी अंदेशा है। पूर्व घरेलू सहायक पर हत्या का शक ज ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी में एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पाया गया है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म को भी अंजाम दिया गया है। मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। फिलहाल, वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। 

    घरेलू सहायक पर जताया जा रहा शक

    हत्यारे ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर लड़की की हत्या की है। परिजनों को इस वारदात के पीछे एक घरेलू सहायक के होने का अंदेशा जताया है। आरोप है कि उसे करीब एक-डेढ़ महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अवमानना मामले से दिल्ली HC के जस्टिस तेजस कारिया हुए अलग, अब दूसरी पीठ करेगी सुनवाई

    घर लौटकर देखा तो बेटी को मृत पाया

    आईआरएस अधिकारी पत्नी के साथ बुधवार की सुबह जिम गए थे। पुलिस के मुताबिक उनके जाने के बाद घरेलू सहायक आया था। जब पति-पत्नी लौटे तो बेटी को मृत पाया। घरेलू सहायक बीते कई दिनों से फरार था। स्वजन ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। सिर और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मारपीट भी कि गई है। घरेलू सहायक राहुल मीणा राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।

    घर में आने वाले सामान में करता था हेराफेरी

    शुरुआती छानबीन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पार्किंग और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में घरेलू सहायक राकेश मीणा दिखाई दिया। ऐसे में पुलिस को उस पर ही शक है। बताया जा रहा है कि आरोपित घर में खरीदकर आने वाले सामान के दामों में हेराफेरी करता था। परिवार को जब उसकी इस चोरी का पता चला तो उसे काम से हटा दिया गया।

    साथ ही, वह जिसके जरिये काम पर रखा था, उससे कहकर निकलवा दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपित ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। आरोपित अच्छी तरह से जानता था कि पति-पत्नी सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच जिम के लिए निकलते थे।

    यह भी पढ़ें- 'ग्रीन मोबिलिटी' का ग्लोबल हब बनेगा उत्तर प्रदेश, दिल्ली कॉन्क्लेव में दुनिया ने देखा यूपी का विजन

    यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को देख बदमाश ने की फायरिंग, बहादुर पुलिसकर्मी ने अकेले ही किया गिरफ्तार