दिल्ली में कालकाजी फ्लाईओवर बंद, मोदी मिल से नेहरू प्लेस जाने से पहले जान लें नया रूट
दक्षिणी दिल्ली में मोदी मिल फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते कालकाजी फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है, जिससे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
कालकाजी फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण बंद।
मोदी मिल से नेहरू प्लेस के लिए नए रूट।
ओखला एनएसआईसी मेट्रो के पास जाम।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। आउटर रिंग रोड पर मोदी मिल फ्लाईओवर के एक्सटेंशन को लेकर चल रहे निर्माण कार्य के चलते कालकाजी फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया।
मोदी मिल से नेहरू प्लेस जाने वाले वाहन चालकों को सर्विस लेन लेकर मां आनंदमयी मार्ग लाल बत्ती से क्रास करके जाना पड़ रहा है।
इन रास्तों का करें इस्तेमाल
वहीं ओखला फेज तीन के वाहन चालक मोदी मिल की बजाय गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन से यूटर्न लेकर कालकाजी फ्लाईओवर टी प्वॉइंट से बाएं होकर नेहरू प्लेस जा रहे हैं।
जबकि लाजपत नगर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को ओखला एनएसआइसी मेट्रो के पास निर्माण कार्य के चलते संकरी हो चुकी सड़क पर जाम का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- आज संभलकर निकलें दिल्ली वाले, ब्रिक्स सम्मेलन के कारण कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू
