दक्षिणी दिल्ली के किशनगढ़ में बदहाल सड़कों और सीवर से हादसे की आशंका, जल्द समाधान की मांग
दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित किशनगढ़ में खस्ताहाल सड़कें और टूटे सीवर के ढक्कन लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। इससे राहगीरों, बच्चों और दोपहिया ...और पढ़ें
-1774204289803_m.webp)
दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित किशनगढ़ में खस्ताहाल सड़कों और जगह-जगह टूटे सीवर के ढक्कन।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित किशनगढ़ में खस्ताहाल सड़कों और जगह-जगह टूटे सीवर के ढक्कन लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। स्थानीय लोगों को डर है कि इन क्षतिग्रस्त ढक्कनों के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।
सड़क से गुजरते राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति जोखिम भरी बनी हुई है। इसे लेकर संबंधित विभागों और जन प्रतिनिधियों को कई बार शिकायत देकर समाधान दिलाने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
महरौली वार्ड नंबर-2 में लंबे समय से अंदरूनी सड़कों की हालत बदहाल है। टूटी हुई नालियों के चलते गंदा पानी सड़कों पर बहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी परेशान उठानी पड़ती है।
इसके अलावा अंदरूनी सड़कों पर कई जगहों पर सीवर के ढक्कन टूटे हुए हैं या झुके हुए हैं, जोकि कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों की मांग है कि जल्द सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत हो और सीवर के टूटे ढक्कन बदले जाएं, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
इंटरनेट मीडिया पर भी समाधान की मांगस्थानीय निवासी मोहित बताते हैं कि सड़कों की हालत लंबे समय से बदहाल है और नालियां भी टूटी हुई हैं। कई जगहों से सीवर के ढक्कन टूटे हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहता है और हादसे की आशंका भी बनी हुई है।
दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड और जन प्रतिनिधियों से कई शिकायतें कर चुके हैं पर समाधान नहीं हुआ। विकास का कहना है कि सड़कों से गुजरना मुश्किल हो चुका है। स्कूल जाते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इंटरनेट मीडिया पर भी लगातार फोटो-विडियो साझा कर प्रतिनिधियों और विभागों को टैग किया जा रहा है लेकिन समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।