दिल्ली में गोपनीय मीटिंग करने आया KCP का लीडर, आईबी-स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी के मास्टरमाइंड हाओबीजाम दिलीप सिंह को दिल् ...और पढ़ें

मणिपुर के उग्रवादी संगठन KCP का मास्टरमाइंड गिरफ्तार। जागरण
HighLights
मणिपुर के उग्रवादी संगठन KCP का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मणिपुर पुलिस का संयुक्त अभियान।
गिरफ्तारी के बाद मणिपुर से भारी मात्रा में हथियार बरामद।
जागरण संवाददाता नई दिल्ली। आइबी की सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस और मणिपुर पुलिस ने दिल्ली में संयुक्त ऑपरेशन कर मणिपुर के एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के मास्टरमाइंड हाओबीजाम दिलीप सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
यह उग्रवादी संगठन केसीपी का लीडर बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाओबीजाम दिल्ली मे अपने नेटवर्क के कुछ लोगों के साथ गोपनीय मीटिंग करने आया था। तभी आईबी की सूचना पर स्पेशल सेल और मणिपुर पुलिस की टीम ने इसे बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
इसे सेल के दफ्तर में रखकर संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इसके खिलाफ मणिपुर के विभिन्न थानों में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं जिनमें यूएपीए के तहत कई मामले शामिल हैं। दिल्ली में इसकी गिरफ्तारी के बाद इससे पूछताछ के आधार पर मणिपुर पुलिस ने काकचिंग में इसके एक ठिकाने पर छापा मारकर बड़ी संख्या में हथियार, कारतूस और गोला बारूद बरामद किया है जिनमें एके 47 और इंसास रायफल शामिल है।
इसकी गिरफ्तारी से बड़ा सवाल यह दिल्ली में किन लोगों के साथ मीटिंग करने आया था। आईबी और स्पेशल सेल की टीम इस बात का पता लगा रही है। इसके पास से जो मोबाइल बरामद किया गया है उसमें जियो और एयरटेल के कनेक्शन मिले हैं। मोबाइल के काल डिटेल्स रिकॉर्ड निकलकर केंद्रीय एजेंसियां और सेल की टीम जांच में जुट गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।