Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'लोग PM मोदी के 75 साल होने का इंतजार कर रहे ताकि उनकी विदाई हो', BJP पर सिसोदिया का हमला

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत के लोग भारतीय जनता पार्टी को विदा कर रहे हैं। हरियाणा के एग्जिट पोल भी यही बात साबित कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी को देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता की चिंता है।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 07 Oct 2024 01:06 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत के लोग भारतीय जनता पार्टी को विदा कर रहे हैं। हरियाणा के एग्जिट पोल भी यही बात साबित कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी को देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता की चिंता है। 

उन्होंने कहा कि PMLA कानून देश में आतंकवादियों की फंडिंग को रोकने के लिए बनाया गया था लेकिन इसका राजनैतिक दुरुपयोग किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने ऐसे फैसले सुनाए, जिससे PMLA की धाराएं कमजोर हो गई हैं। जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से इनकी ताकतें कम हो रही हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी को इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। वह तो अपने आपको भगवान से भी ऊपर मानते हैं। 

हरियाणा के एग्जिट पोल की वजह से पड़ी रेड: सिसोदिया

उन्होंने कहा कि आज जो संजीव अरोड़ा जी के यहां रेड पड़ी है, वह हरियाणा के एग्जिट पोल की वजह से हुई है। हरियाणा में लोगों ने इनकी विदाई तय कर दी है। आज नरेंद्र मोदी को देश में महंगाई और बेरोजगारी की चिंता नहीं है। आज देश के लोग इंतजार कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी कब 75 साल के हों और उनकी विदाई हो। 

हरा नहीं पा रहे इसलिए पीएम मोदी ऐसी हरकत कर रहे: सिसोदिया

उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर से आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल जी और हमारे नेताओं को खत्म करने के मकसद से प्रधानमंत्री के तोता-मैना ED ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के यहां रेड की है। यह रेड किसी भ्रष्टाचार की वजह से नहीं बल्कि संजीव जी के आम आदमी पार्टी के सदस्य होने की वजह से की गई है। नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को चुनाव में नहीं हरा पा रहे हैं तो ऐसी हरकतें की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'चुनाव से पहले ठीक होंगी दिल्ली की खस्ताहाल सड़कें', CM आतिशी और केजरीवाल ने बताई सरकार की प्राथमिकता

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें