Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: हाथ-पैर बांधे, फिर युवक की चाकू गोदकर की हत्या; दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम

Murder in Delhi दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले उसके हाथ-पैर बांधे फिर पैर की नस काटने के बाद पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हाफिजुल के रूप में हुई है। वह फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था।

By shamse alam Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 23 Sep 2024 10:48 PM (IST)
Hero Image
हाथ-पैर बांधे, फिर युवक की चाकू गोदकर की हत्या।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात  एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने पहले युवक के हाथ-पैर बांधे। फिर पैर की नस काटने के बाद पेट में चाकू गोदकर हत्या कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक पर भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

डिलीवरी ब्वॉय का करता था काम

मृतक की शिनाख्त हाफिजुल के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ राजपुरा गुड मंडी क्षेत्र में रहता था। परिवार में माता-पिता, पत्नी और बहन है। मृतक की बहन सलमा ने बताया कि वह फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था।

दोस्तों ने किया हमला

रविवार देर रात उन्हें जानकारी मिली कि हाफिजुल के दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया है। घायल को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मां और बहन तुरंत अस्पताल पहुंची।

समय पर इलाज न मिले का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हाफिजुल के इलाज में लापरवाही बरती गई है। समय पर इलाज न मिलने से उसकी जान चली गई। पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही हाफिजुल की मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पीड़ित परिवार ने दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पहले ये दोनों आरोपी मृतक के दोस्त थे। लड़ाई-झगड़े के बाद हाफिजुल ने इनसे दूरी बना ली थी।

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली से लापता हुई नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला, उत्तराखंड के शहर में मिलींं

पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी भागते हुए दिख रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।