Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, भड़के सिसोदिया बोले- मोदीजी ने तोता-मैना को फिर खुला छोड़ दिया

ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के घर पर छापेमारी की है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मोदीजी ने अपने तोता मैना को फिर खुला छोड़ दिया है। पिछले दो सालों में ईडी ने अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के घरों पर भी छापेमारी की है। लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 07 Oct 2024 09:49 AM (IST)
Hero Image
ED ने आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर की छापेमारी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई। आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है। बता दें, संजीव अरोड़ा पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं। 

मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट किया- आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है। पिछले दो सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया। कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे। लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे।

मैं जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करूंगा: संजीव अरोड़ा

आप सांसद संजीव अरोड़ा ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा- मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। तलाशी अभियान के कारण के बारे में निश्चित नहीं हूं। एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और सुनिश्चित करूंगा कि उनके सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जाए।

आप के कई नेता ईडी के शिकंजे में

बता दें, ईडी ने कई आप नेताओं पर शिकंजा कसा है। इससे पहले जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह सहित तमाम नेताओं पर कार्रवाई की है। सत्येंद्र जैन को छोड़कर सभी नेता फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे हैं। शराब घोटाला मामले में ईडी के साथ-साथ सीबीआई भी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल के बाद अब CM आतिशी का ठिकाना बदला, सिविल लाइंस का यह बंगला होगा नया पता

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें