UPI पेमेंट पर MDR चार्ज से पेट्रोल पंप डीलर परेशान, 2000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर शुल्क का विरोध
पेट्रोल पंप संचालक 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर पशोपेश में ...और पढ़ें

बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन भराने के लिए कतार में खड़े स्कूटी और बाइक सवार। जागरण
HighLights
पेट्रोल पंप संचालक यूपीआई एमडीआर शुल्क से चिंतित हैं।
2000 रुपये से अधिक लेनदेन पर शुल्क से लाभ घटेगा।
सरकार से ईंधन आउटलेट्स को शुल्क मुक्त रखने की मांग।
नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। दो हजार से अधिक के यूपीआइ लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर पेट्रोल पंप संचालक भी पशोपेश में है। सरकार द्वारा पहले से ही तय सीमित लाभ में सेंध की आशंका से उन्होंने पंपों को इस नए प्रविधान से बाहर रखने की वकालत की है।
वह पूर्व के अनुभव को देखते हुए यह भी नहीं चाहते हैं कि इसका भुगतान पेट्रोलियम कंपनियां करें। दिल्ली में 400 तो देशभर में करीब एक लाख पेट्रोल पंप हैं। जिनमें से कुछ के यूपीआइ की जगह नकद भुगतान पर जोर देने के मामले भी आ रहे हैं।
पंप संचालकों का दावा है कि उनपर ठीकठाक संख्या में दो हजार से अधिक के लेनदेन होते हैं। अगर प्रत्येक ऐसे लेनदेन पर पांच रुपये का फ्लैट शुल्क लगा तो यह उनके लाभ को सीमित करेगा।
यह भी पढ़ें- UPI पेमेंट पर लगा MDR तो छोटे व्यापारियों पर भी पड़ेगा असर, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
हाल में यूनाइटेड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (यूपीडीए) ने केंद्रीय वित्त मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, आरबीआइ के गवर्नर तथा नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआइ) को पत्र भी भेजा है, जिसमें ईंधन आउटलेट्स को किसी भी प्रकार के डिजिटल शुल्क से मुक्त रखने की मांग की गई है।
पेट्रोल-डीजल आवश्यक वस्तुएं
एसोसिएशन के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया समेत अन्य पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा है कि पेट्रोल और डीजल आवश्यक वस्तुएं हैं, जिनकी बिक्री दरें और डीलरों का कमीशन प्रति लीटर के आधार पर सरकार व तेल विपणन कंपनियों द्वारा निर्धारित होता है।
डीलरों के पास अपनी बिक्री दर बढ़ाने या अतिरिक्त लागत की भरपाई के लिए मार्जिन समायोजित करने का कोई अधिकार नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा है कि एमडीआर का बोझ तेल कंपनियों पर स्थानांतरित करना भी सही समाधान नहीं है।
क्योंकि, पूर्व में कार्ड भुगतान मामले में भुगतान निपटान में देरी, अस्पष्ट कटौतियां और पीओएस मशीनों के किराए जैसी समस्याएं पैदा हुई थी।
