विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस जवानों को रोक रहे पुलिस वाले... दिल्ली में आखिर चल क्या रहा है? नजारा देख हर कोई हैरान

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:23 PM (IST)

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास पुलिसकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिसकर्मी ही पुलिसकर्मियों को रोकते नजर आए। यह प्रदर्शन ...और पढ़ें

दिल्ली में वकीलों के खिलाफ पुलिसकर्मियों का प्रोटेस्ट। वीडियो ग्रैब

दिल्ली में वकीलों के खिलाफ पुलिसकर्मियों का प्रोटेस्ट। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास पुलिसकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन।

  2. शाहदरा थाने में पुलिस-वकील विवाद के बाद तबादलों का विरोध।

  3. दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसा विरोध प्रदर्शन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (2 नवंबर) को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास सड़कों पर पुलिसकर्मी प्रोटेस्ट कर रहे थे और उन्हें रोक भी पुलिस ही रही थी। आज सुबह यह दृश्य जिसने भी देखा हैरान रह गया। आम लोग आपस में कहते नजर आए कि आखिर ये दिल्ली में हो क्या रहा है भाई?

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा थाने में पुलिस व कड़कड़डूमा कोर्ट के वकीलों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते पुलिस की ओर से 26 अक्टूबर को वकीलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं, 27 अक्टूबर को वकीलों ने पुलिस के खिलाफ काम बंद हड़ताल की। 

आरोप है कि दो दिन चली हड़ताल के बाद दबाव में पुलिस ने एसीपी मनस्वी वशिष्ठ व थानाध्यक्ष का ट्रांसफर कर दिया था। अभी इसी विरोध में सोमवार को दिल्ली पुलिस के जवान सड़कों पर उतरे हैं।

महिला पुलिसकर्मी भड़कीं

वहीं, देखते ही देखते दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रोटेस्ट में पुलिसकर्मियों की काफी संख्या बढ़ गई। कई थानों से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मी भड़क गईं और जमकर नारेबाजी की।

बताया जा रहा है कि इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया कि दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस के विरोध में पुलिस के जवान ही नारे लगाते नजर आए। हालांकि, पुलिस के जवानों का प्रोटेस्ट बढ़ता देख आला अधिकारी उनसे वार्ता करने को मजबूर हो गए।

दूसरी बार सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी

दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट परिसर में हुए विवाद के बाद यह दूसरी बार है, जब दिल्ली पुलिसकर्मी अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे हैं। पुलिसकर्मियों ने सीधे तौर पर पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है।

पूरे देश में चर्चा का विषय बनी दिल्ली

पिछले कुछ दिनों की बात करे तो राजधानी दिल्ली पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया से उभरी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट ने भी पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद जामिया में हुए प्रोटेस्ट ने भी देशभर के लोगों का ध्यान दिल्ली की तरफ खींचा।

वहीं, कल यानी रविवार को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की महारैली पर भी पूरे देश की नजरे टिकी हुई थीं। हालांकि, गनीमत रही कि महारैली के दौरान कोई हिंसा नहीं हुई।

आज का नजारा देख हर कोई हैरान

राजधानी दिल्ली में आज का नजारा देखकर तो हर कोई हैरान रह गया। जब प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस कर्मियों को पुलिस ही रोकती नजर आई।   

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।