विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने लोगों को किया रेस्क्यू

By rais rais Edited By: Sonu Suman
Updated: Wed, 19 Aug 2026 04:22 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में बुधवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को सुरक्षित निकाला और आग पर काबू पाया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

HighLights

  1. संगम विहार में तीन मंजिला इमारत में लगी आग।

  2. फायर ब्रिगेड और पुलिस ने लोगों को सुरक्षित निकाला।

  3. घटना में कोई जनहानि नहीं, आग पर काबू पाया।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। संगम विहार स्थित मंदिर के पास बुधवार को एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। तंग गलियों के बीच गाढ़ा काला धुंआ उठता देख आस-पास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम ने लोगों को बाहर निकालते हुए आस-पास के मकानों को खाली कराया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं है।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग लगने की सूचना सुबह लगभग आठ बजे मिली। मकान नंबर 1799, 29/1 की पहली मंजिल पर घरेलू सामान में आग लगी थी। मौके पर पांच फायर टेंडर से नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। तीन मंजिला मकान से पहले ही लोगों को बाहर निकाला जा चुका था।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

एसटीओ राजबीर सिंह के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'जया बच्चन से जुड़ी अश्लील सामग्री तुरंत करें ब्लॉक', केंद्र सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश