विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरने से 3 की मौत; अब तक 11 लोगों को बचाया गया

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:09 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 02:19 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में एक पांच मंजिला अवैध मकान ढह गया, जिसमें एक बच्चा समेत तीन लोगों की मौत ...और पढ़ें

सीमापुरी में ढहा पांच मंजिला अवैध मकान, एक बच्चा समेत तीन की मौत।

सीमापुरी में ढहा पांच मंजिला अवैध मकान, एक बच्चा समेत तीन की मौत।

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला मकान ढहा।

  2. हादसे में एक बच्चे की मौत, 10 लोग बचाए गए।

  3. चार माह की गर्भवती महिला मलबे में फंसी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सीमापुरी इलाके में दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की क्लस्टर कॉलोनी में बुधवार को पांच मंजिला अवैध मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मलबे में करीब 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस और निगम की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर 11 लोगों को मलबे से निकाल लिया।

वहीं, करीब पांच साल के बच्चे का शव दो टुकड़ों में मिला है। चार माह की गर्भवती महिला भी मलबे में दबी हुई है। वह अपनी मां को फोन कर बचाने की गुहार लगाती रही। खबर लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 21.24.29 (1)

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची

दमकल को बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे सीमापुरी ईदगाह के पास पांच मंजिला मकान गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मकान अनवार नाम के व्यक्ति का था। करीब 25 गज के भूखंड पर एल आकार में बिना किसी पिलर के पांच मंजिला अवैध मकान बना हुआ था।

भूतल पर बिरयानी और कबाड़ की दुकान थी। पहली मंजिल पर मकान मालिक पत्नी, बेटे और बहू के साथ रहता था। वहीं, ऊपरी मंजिलों पर करीब 20 किरायेदार रहते थे। इनमें अधिकतर कूड़ा बीनने वाले बताए जा रहे हैं।

मकान गली की तरफ गिरा। इसके कारण आसपास के तीन अन्य अवैध मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इन मकानों में भी पिलर नहीं होने की बात सामने आई है।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 21.24.32

हादसे के समय मकान में करीब 10 से 12 लोग मौजूद

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय मकान में करीब 10 से 12 लोग मौजूद थे, जबकि कुछ पड़ोसी बाहर बैठे थे। दमकल विभाग के अनुसार, दस लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। एक बच्चे की मौत हुई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। एक बच्चे की मौत हुई है। मकान काफी पुराना बना हुआ था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। - आरपी मीणा, डीसीपी शाहदरा

मैं मौके पर गया था। जांच के आदेश दिए हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात भूकंप आया था। इससे मकान में दरार आ गई थी और इसके कारण मकान गिरा। निगम को मामले की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। - पंकज लूथरा, जोन चेयरमैन

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा: सीमापुरी में भरभराकर गिरा 5 मंजिला जर्जर मकान, एक बच्चे की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी