Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: पति बना कातिल, पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट; क्राइम टीम ने घटनास्थल से जुटाए अहम साक्ष्य

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 06:18 AM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी 33 वर्षीय पत्नी कविता की गोली मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    दिल्ली में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

    दिल्ली में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

    HighLights

    1. दक्षिणी दिल्ली में पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या की।

    2. आरोपी पति शुभम गहलोत वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू की।

    संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात घरेलू विवाद में पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान 33 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। फोरेंसिक व क्राइम टीम ने घटना स्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।गोली के दो-तीन खोखे भी बरामद हुए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी पति शुभम राजपूत की गिरफ्तारी में जुटी है।

    पुलिस के मुताबिक, संगम विहार में अमृता पब्लिक स्कूल के पास के-टू में आरोपी शुभम राजपूत का खुद का घर है। वह प्राइवेट कंपनी में फाइनेंस का कम देखता है। डेढ़ वर्ष पहले ही उसकी कविता से शादी हुई थी।

    आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि घर में आर्थिक परेशानी को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। शाम को जब शुभम ऑफिस से वापस आया तो फिर दोनों में झगड़ा होने लगा। क्रोध में आकर शुभम ने पिस्टल से कविता पर दो-तीन फायर कर दिए और मौके से भाग निकला।

    यह भी पढ़ें- बिहार में छिपा था दिल्ली मर्डर केस का शूटर; मोबाइल सर्विलांस से टिल्लू ताजपुरिया गैंग का बदमाश गिरफ्तार

    बाद में आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्राइवेट जाब करने वाले के पास पिस्टल कहां से आई और पति ने हत्या क्यों की, इसका पता आरोपी की गिरफ्तारी का बाद ही चल सकेगा। पुलिस आरोपी पति की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

    खबरें और भी