स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा एक दिन की पुलिस हिरासत में; SC-ST एक्ट और POCSO में भी दर्ज है FIR
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर विवादों में रहने वाली एक नाबालिग लड़की नीशू के पिता पर हमला करने का आरोप है।
HighLights
स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।
पॉक्सो एक्ट के तहत नया एफआईआर दर्ज।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश में हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद हुई है। उन्हें सीजेपी प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में हिरासत में लिया गया था।
बढ़ाई गई सुरक्षा
एएनआई के अनुसार, शनिवार को स्वतंत्र भारद्वाज को कारखड़ूमा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में संबंधित जज के आवास पर पेश किया गया। इस बीच संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई क्योंकि उनके समर्थक वहां प्रदर्शन करने के लिए जमा हो गए थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रणनीतिक स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया।
पॉक्सो एक्ट के तहत नया एफआईआर
नाबालिग कार्यकर्ता की शिकायत पर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत नया एफआईआर भी दर्ज किया गया है। शिकायत में ऑनलाइन धमकियों और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधान लागू किए गए हैं।
The Patiala House Court has remanded the accused, Swatantra Bhardwaj, to one day of police custody following his detention by the Delhi Police. Bhardwaj was produced before the court via video conferencing in connection with the alleged assault on Sanjay Kumar, the father of… pic.twitter.com/k9NgNn1sR0
— IANS (@ians_india) September 5, 2026
क्या है स्वतंत्र भारद्वाज का पूरा विवाद?
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कथित हमले से जुड़े एफआईआर में एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम और आपराधिक धमकी के प्रावधान भी जोड़े थे। यह कार्रवाई एक इंटरव्यू के बाद हुई, जिसमें भारद्वाज ने दावा किया था कि उन्होंने 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान नाबालिग कार्यकर्ता के पिता के सिर पर चोट लगने का दावा किया गया था। हालांकि, चोट को लेकर अलग-अलग तरह के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। बाद में एक पॉडकास्ट में उन्होंने आत्मरक्षा का दावा किया था।
संसद मार्ग थाने पर हो रहा प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि संजय कुमार को हुई चोटें 'साधारण' प्रकृति की थीं और स्टील के कंगन से लगी थीं। सीजेपी ने शुक्रवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
समूह ने हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और एससी/एसटी एक्ट के प्रावधान जोड़ने की भी मांग की थी। हालांकि, इसके विरोध में शनिवार को संसद मार्ग थाने पर हिंदूवादी संगठन भी प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज समेत दो को किया गिरफ्तार, जंतर-मंतर पर CJP कार्यकर्ता के पिता पर हमले का है आरोपित
