सड़क किनारे मील के पत्थरों पर क्यों होते हैं अलग-अलग रंग? 90% लोग नहीं जानते होंगे इनका असली मतलब
क्या आप जानते हैं मील के पत्थरों के अलग-अलग रंगों का क्या मतलब है? ...और पढ़ें

क्या बताते हैं माइलस्टोन्स के रंग? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सड़क किनारे लगे मील के पत्थर (Milestones) सिर्फ मंजिल की दूरी ही नहीं बताते, बल्कि अपने अंदर एक सीक्रेट कोड भी छिपाए रखते हैं। रोड ट्रिप के दौरान आपने पीले, हरे, काले या नारंगी रंग वाले पत्थर तो जरूर देखे होंगे। ज्यादातर लोग इन्हें सिर्फ सजावट या सामान्य पेंट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका रंग बिना कोई बोर्ड पढ़े आपको यह बता सकता है कि आप नेशनल हाईवे पर हैं, स्टेट हाईवे पर या किसी गांव की सड़क पर? आइए डिकोड करते हैं मील के पत्थरों के इन रंगों के पीछे छिपी दिलचस्प जानकारी को।
पीला रंग- नेशनल हाईवे
अगर आपको सड़क के किनारे ऐसे पत्थर दिखें जिनका ऊपरी हिस्सा पीला है, तो समझ जाइए कि आप एक राष्ट्रीय राजमार्ग या एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे हैं।
ये सड़कें देश के बड़े राज्यों और शहरों को आपस में जोड़ती हैं। इन सड़कों का निर्माण और रखरखाव भारत सरकार के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करवाती है। यानी इन सड़कों की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है।
हरा रंग- स्टेट हाईवे
जब माइलस्टोन का ऊपरी हिस्सा हरा होता है, तो इसका मतलब है कि आप राज्य राजमार्ग पर चल रहे हैं। ये सड़कें मुख्य रूप से एक ही राज्य के भीतर होती हैं और राज्य के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ती हैं। इन सड़कों का निर्माण और देखरेख पूरी तरह से राज्य सरकार करती है।
खबरें और भी
काला रंग- जिला सड़कें
कुछ सड़कों पर आपको काले रंग के ऊपरी हिस्से वाले पत्थर दिखाई देंगे। काला रंग यह बताता है कि यह सड़क किसी जिले की मुख्य सड़क है। यह इस बात का संकेत है कि आप किसी बड़े शहर या जिले की ओर बढ़ रहे हैं। इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम राज्य के संबंधित जिले के प्रशासन का होता है।
नारंगी रंग- ग्रामीण सड़कें
अगर आप किसी गांव की ओर जा रहे हैं, तो आपको वहां सड़क के किनारे नारंगी रंग की पट्टी वाले माइलस्टोन्स दिखाई देंगे। नारंगी रंग इस बात का प्रतीक है कि वह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई है। ये पत्थर ग्रामीण इलाकों को जोड़ते हैं और बताते हैं कि यह मार्ग गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए बनाया गया है।
तो अब अगर आपको सड़क किनारे माइलस्टोन्स दिखें, तो आप समझ जाएंगे कि आप किस सड़क पर हैं और इसकी रखरखाव की जिम्मेदारी किसके पास है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।