Bihar Chunav 61 Seats Result 2025: सीमांचल, कोसी और अंग प्रदेश में NDA का परचम, ओवैसी भी 3 सीटें जीत रहे, देखें ताजा अपडेट
Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांचल, अंग प्रदेश और कोसी में एनडीए का डंका बजा रहा है। अंग प्रदेश की 25 में 24 सीट पर एनडीए को बढ़त मिल गई है। वहीं सीमांचल की 24 सीटों में से 18 पर एनडीए उम्मीवार आगे चल रहे हैं। कोसी प्रक्षेत्र की 13 में से 12 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से बढ़त बनाने में कामयाब हुए हैं।

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीमांचल, अंग प्रदेश और कोसी में एनडीए का डंका बजा रहा है।
संदीप कुमार, भागलपुर। Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 सीमांचल में 24 में 18 सीट पर एनडीए को बढ़त मिल गई है। पिछली बार यहां 12 सीटें एनडीए के पास थीं। सीमांचल में किशनगंज की चार, अररिया की छह, पूर्णिया और कटिहार जिले की सात-सात विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों पर इस बार एनडीए का प्रदर्शन शानदार दिख रहा है।
एडीए के लहर पर सवार कोसी
अमूमन कोसी की लहर पर राजनीति सवार होती है पर शुक्रवार को जारी मतगणना को देखकर कह सकते हैं कि राज्य में चली एनडीए की लहर पर कोसी भी सवार हो गई है। कोसी के तीन जिलों सुपौल, मधेपुरा और सहरसा की 13 सीटों में से 12 सीटों पर एनडीए कई राउंड की गिनती के बाद बढ़त बनाए हुए है। मधेपुरा और सुपौल जिले में एनडीए क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रहा है।
यहां मधेपुरा, आलमनगर, सिंहेश्वर, बिहारीगंज, सुपौल, निर्मली, छातापुर, त्रिवेणीगंज एवं पिपरा सीट पर दो से सात राउंड की गिनती हो चुकी है। सहरसा जिले की सहरसा और सिमरी बख्तियारपुर सीट पर भाजपा और लोजपा (आर) के प्रत्याशी मजबूती से बढ़ रहे हैं। सोनवर्षा सीट पर मंत्री रत्नेश सदा उठापटक कर रहे हैं। तीसरे राउंड में वे 40 वोट से पीछे हो गए थे, चौथे राउंड में 2531 वोट से आगे हो गए हैं। हालांकि महिषि सीट पर राजद के साथ बढ़ता दिख रहा है। छह राउंड के बाद राजद के गौतम कृष्ण जदयू के विधायक गुजेश्वर साह से 8618 वोट से आगे हैं।
एनडीए को बढ़त वाली सीटें
किशनगंज, ठाकुरगंज, बहादुरगंज, अररिया, नरपतगंज, फारबिसगंज, सिकटी, पूर्णिया, धमदाहा, बनमनखी, रूपौली, कस्बा, कटिहार, बरारी, बलरामपुर, कदवा, प्राणपुर, कोढ़ा
महागठबंधन को बढ़त वाली सीटें
रानीगंज, बायसी, मनिहारी
एआइएमआइएम को बढ़त
कोचाधामन, जोकीहाट, अमौर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कोसी प्रक्षेत्र में 13 में 12 सीट पर एनडीए को बढ़त मिली है। पिछली बार यहां 10 सीटों पर एनडीए जीती थी। कोसी में सुपौल की पांच, मधेपुर और सहरसा की चार-चार सीटें हैं।
एनडीए को बढ़त वाली सीटें
सुपौल, छातापुर, निर्मली, पिपरा, त्रिवेणीगंज, मधेपुरा, सिंहेश्वर, आलमनगर, बिहारीगंज, सहरसा, सोनवर्षा, सिमरी बख्तियारपुर
महागठबंधन को बढ़त वाली सीटें
महिषी
अंग प्रदेश 25 में 24 सीट पर एनडीए को बढ़त। पिछली बार यहां एनडीए को 19 सीटें थीं। अंग में भागलपुर की सात, बांका की पांच, मुंगेर की तीन, लखीसराय की दो, जमुई की चार और खगड़िया की चार सीटेंं शामिल हैं।
एनडीए को बढ़त वाली सीटें
भागलपुर, नाथनगर, बिहपुर, गोपालपुर, सुल्तानगंज, पीरपैंती, कहलगांव, बांका, अमरपुर, धौरेया, बेलहर, लखीसराय, सूर्यगढ़ा, मुंगेर, तारापुर, जमालपुर, खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, अलौली, जमुई, झाझा, सिकंदरा, चकाई
महागठबंधन को बढ़त वाली सीटें
कटोरिया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रिजल्ट की खास बातें
- सर्वाधित मुस्लिम बहुल आबादी (करीब 65 प्रतिशत) वाले किशनगंज की चार में तीन सीटों पर एनडीए को बढ़त चौंका रहा। पिछली बार यहां एक भी सीट नहीं थी एनडीए के पास। एक सीट पर एआइएमआइएम को बढ़त।
- गोप की धरती कही जाने वाली मधेपुरा की धरती पर राजद को सूपड़ा साफ होता दिख रहा। चार की चारों सीटों पर एनडीए को बढ़त। मधेपुरा में पिछली बार महागठबंधन को दी सीटें मिली थीं।
- अंग प्रदेश के भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, खगड़िया जिले की सभी की सभी सीटों पर एनडीए को बढ़त। इन जिलों में 13 सीटें हैं। बांका में महज एक सीट पर महागठबंधन आगे।
- डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कटिहार सीट से बढ़त लेकर जीत की ओर बढ़ रहे।
- अंग प्रदेश की 25 में 24 सीटों पर एनडीन ने बढ़त लेकर महागठबगंधन को पस्त कर दिया है। यहां से महज एक मात्र सीट एसटी सुरक्षित कटोरिया पर महागठबंधन को बढ़त।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।