शाह रुख-सलमान से बड़ा स्टारडम, एक कॉन्ट्रैक्ट से हुआ बर्बाद, कहां गुम हो गया 90s का वो सुपरस्टार?
अभिनेता पृथ्वी वजीर 90 के दशक में शाह रुख खान और सलमान खान से भी बड़े सुपरस्टार माने जाते थे। ...और पढ़ें
-1776156477874_m.webp)
एक्टर पृथ्वी वजीर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में जहां एक तरफ सलमान खान और शाह रुख खान जैसे कलाकार सुपरस्टार बनने की रेस में लगे हुए थे, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता पृथ्वी वजीर हिंदी सिनेमा में अपना स्टारडम स्थापित कर चुके थे। कंजी और गुड लुकिंग के दम पर पृथ्वी एक रियल लाइफ हीरो भी लगते थे।
अपने दौर के चर्चित अभिनेता होने के बावजूद पृथ्वी वजीर आज गुमनामी के साये में गुम हैं। ऐसा क्या हुआ जो रातोंरात सुपरस्टार बनने वाले पृथ्वी का फिल्मी करियर एक झटके में बर्बाद हो गया।
90s के सुपरस्टार पृथ्वी वजीर
हिंदी सिनेमा जगत के लिए 90s का दौर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के उदय का दौर का माना गया। सलमान, शाह रुख, अजय देवगन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे कलाकार इसी दौर के सुपरस्टार्स हैं।
यह भी पढ़ें- 16 में डेब्यू... 18 में शादी और 19 में मौत; वो हीरोइन जिसने रचा था इतिहास, कैसे एक पहेली बनकर गईं Divya Bharti?

पृथ्वी वजीर भी उनमें से एक रहे। अपनी कमाल की एक्टिंग स्कील और हैंडसेमनेस के दम पर पृथ्वी इन अन्य अभिनेताओं पर भारी पड़ते थे। 1992 में आई फिल्म दिल का क्या कसूर से अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वाले पृथ्वी वजीर ने कई शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
-1776157917993.jpg)
उनको सबसे अधिक लोकप्रियता एक्ट्रेस दिव्या भारती की इसी सुपरहिट फिल्म मिली थी। चूंकि उस दौर में दिव्या एक लेडी सुपरस्टार बन चुकी थीं और पृथ्वी वजीर ने अपने दमदार अभिनय से इस मूवी में अपनी छाप छोड़ी और एक्ट्रेस पर भी भारी पड़े थे।
इसके अलावा बतौर अभिनेता पृथ्वी कई शानदार मूवीज में नजर आए थे, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
दिलवाले कभी न हारे
प्लेटफॉर्म
गुलाम
दरार
होगी प्यार की जीत
मां तुझे सलाम
आखिरी बार पृथ्वी वजीर को साल 2024 में आई फिल्म धाकड़ में नजर आए थे। इस मूवी के जरिए उन्होंने सिनेमा जगत में वापसी की कोशिश की। हालांकि, मौजूदा समय में पृथ्वी छोटे-मोटे इवेंट में बतौर गेस्ट पहुंचते हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ कोलाब करते हुए नजर आते हैं।
एक कॉन्ट्रैक्ट ने बर्बाद किया करियर
पृथ्वी वजीर के करियर की बर्बादी का कारण उनका एक कॉन्ट्रैक्ट बना था, जिसमें लिखा था कि वह इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत अन्य किसी फिल्म में काम नहीं कर सकते हैं। 2021 में झकास बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में पृथ्वी वजीर ने इस मामले का खुलासा किया था और बताया था कि इसी कॉन्ट्रैक्ट की वजह से उनके हाथ से शाह रुख खान की दीवाना और डर जैसे फिल्में निकल गईं और वह काम न मिलने के कारण बी ग्रेड फिल्मों को करने मजबूर हो गए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।