35 साल पहले आई थी Ajay Devgn की पहली फिल्म, सुपरहिट गानों की बिकी थीं 60 लाख कॉपीज; नौजवानों के दिलों में बसे हैं गीत
सुपरस्टार अजय देवगन की पहली बॉलीवुड फिल्म के सभी गाने काफी ज्यादा हिट रहे थे।
-1788167099688_m.webp)
अजय देवगन की डेब्यू फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
35 साल पहले आई थी ये फिल्म
अजय देवगन ने किया था डेब्यू
मूवी के सारे गाने रह थे सुपरहिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर अजय देवगन (Ajay Devgn) को जाना जाता है। 35 साल पहले अजय ने अपनी पहली फिल्म से ये साबित कर दिया था कि वह बॉलीवुड में एक लंबी पारी खेलने के लिए आए हैं।
अजय देवगन की पहली फिल्म की सफलता में सबसे बड़ा योगदान उसके शानदार गीतों का रहा, जिसकी 6 मिलियन यानी 60 लाख से ज्यादा कैसेट के कॉपीज मार्केट में बिके थे। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी।
अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सुपरहिट गाने
साल 1991 में निर्देशक कुकू कोहली की फिल्म फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी के जरिए अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। एक्ट्रेस मधु के साथ अजय की जोड़ी काफी जमी और लव स्टोरी ड्रामा फिल्म को क्रिटिक्स-ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 से अजय देवगन के नए अंदाज ने बढ़ाई बेचैनी, फैमिली के लिए अब कौन सी हद पार करेंगे 'विजय सलगांवकर'?
-1788168075795.webp)
फिल्म फूल और कांटे की सक्सेस का सबसे ज्यादा श्रेय इसके 8 गानों को ज्यादा है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में रोमांटिक गानों की परिभाषा को बदल कर रख दिया था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार फूल और कांटे के गानों की कैसेट की डिमांड मार्केट काफी तेजी से बढ़ी थी और 60 लाख ज्यादा कैसेट कॉपीज बिक्री हुई थी, जोकि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

बात की जाए अजय देवगन की फूल और कांटों के सभी गानों की डिटेल्स के बारे में तो वह इस प्रकार हैं-
धीरे-धीरे प्यार को
धीरे-धीरे हौसला
आई लव यू (I Love You)
मैंने प्यार तुमही से किया है
पहली बारिश मैं और तू
जिसे देख मेरा दिल धड़कने
प्रेमी आशिक आवारा
तुमसे मिलने को दिल
फिल्म फूल और कांटे के संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी ने मिलकर इस मूवी से सभी गानों का संगीत तैयार किया था। जबकि दूसरी तरफ कुमार शानू, अनुराधा पौडवाल, अल्का याग्निक, अलिशा चिनॉय और उदित नारायण जैसे गायकों ने इन गानों को अपनी-अपनी मधुर आवाद दी थी।
अजय देवगन की अगली फिल्म
इसके अलावा बात की जाए अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो उसका नाम दृश्यम 3 है। अजय की ये मोस्ट अवेटेड मूवी 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
