Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 महीनों के नाम से बना था Altaf Raja का दर्द भरा गीत, 28 साल पुराना सॉन्ग आज भी है कल्ट

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 03:03 PM (IST)

    लोकप्रिय गायक अल्ताफ राजा ने 28 साल पहले एक ऐसा गीत आया था, जो 12 महीनों के नाम से मिलकर बना था। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अल्ताफ राजा का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. 1998 में रिलीज हुआ था ये दर्द भरा गीत

    2. अल्ताफ राजा का ये सॉन्ग आज भी है अमर

    3. गाने में इस्तेमाल हुए 12 महीनों के नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त हुआ करता था कि सिनेमा जगत में म्यूजिक एल्बम की क्रांति देखने को मिलती थी। इस मामले में अल्ताफ राजा एक ऐसे सिंगर थे, जिन्होंने बगैर मूवीज के सोलो म्यूजिक एल्बम के जरिए लोकप्रियता हासिल की थी। दर्द भरे गीत और शायराना अंदाज के दम पर अल्ताफ ने हर किसी का दिल जीत लिया था। 

    आज हम आपको सिंगर अल्ताफ राजा के एक 28 साल पुराने कल्ट सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 12 महीनों के नाम का इस्तेमाल किया गया था। कमाल की बात ये है कि उनका ये गीत आज भी अमर है। 

    अल्ताफ राजा का कल्ट सॉन्ग

    गायक अल्ताफ राजा के जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे  1998 में रिलीज किया गया था। उस वक्त अल्ताफ ने अपनी एक म्यूजिक एल्बम लॉन्च की थी, जिसमें एक से बढ़कर एक गीत शामिल थे। एल्बम का टाइटल सॉन्ग था- तुम तो ठहरे परदेसी... (Tum To Thehre Pardesi)। इसी गाने के नाम से अल्ताफ ये म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुई और टाइटल सॉन्ग से उन्होंने सिनेमा जगत में धांसू एंट्री मारी। 

    यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar ने सुमन कल्याणपुर के खिलाफ रची थी साजिश? 72 साल पहले 'दीदी' के छोड़े हुए गाने से स्टार बनी थीं सिंगर

    tum to thehre pardesi song

    आलम ये रहा कि अल्ताफ राजा की मधुर आवाज में तुम तो ठहरे परदेसी गाना... इतना बड़ा हिट हुआ कि उस दौर में ये गीत हर जगह सुनाई देता था, चाय की गुमटी, नाई की दुकान, ट्रक, गाड़ी और घरों के मौजूद टेप रिकॉर्डर पर अल्ताफ का ये दर्द भरा गाना खूब बजता था। इस तरह से अल्ताफ राजा का ये सॉन्ग ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। 

    खबरें और भी

    tum to thehre pardesi song (1)

    आज भी अल्ताफ राजा को इसी गाने की वजह से पहचाना जाता है। इसकी वजह ये भी है कि इंडस्ट्री में बतौर गायक उनको पहचान और मुकाम तुम तो ठहरे परदेसी की अपार सफलता के बाद ही मिली थी। गानों को पूरा सुनने पर आप इसमें 12 महीनों के नामों के अच्छे से सुन सकते हैं। 

    14 मिनट से ज्यादा बड़ा गीत

    उस वक्त गानों की अवधि को लेकर कोई कटौती नहीं की जाती थी। अल्ताफ राजा का तुम तो ठहरे परदेसी... हिंदी सिनेमा के सबसे लंबे सॉन्ग्स में से एक है। इस गीत की कुल अवधि 14 मिनट 40 सेकेंड है। इतना लंबा गाना होने के बावजूद ये एक पल के लिए आपको बोर नहीं करेगा। 

    यह भी पढ़ें- 58 साल पुराना वो गाना जिसने सिखाई आशिकों को मोहब्बत, मोहम्मद रफी और Suman Kalyanpur की आवाज में बना हुआ है कल्ट