'लाइक करना पाप...' Virat Kohli ने लिज लाज की फोटो पर किया रिएक्ट, तो Ameesha Patel ने कही ये बात
Virat Kohli द्वारा लिज लाज की फोटो लाइक करने पर हो रही ट्रोलिंग के बीच अमीषा पटेल इस पर रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

विराट कोहली ने लाइक की लिज लाज की फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली से जुड़ा एक हालिया सोशल मीडिया वाकया एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑनलाइन ट्रोलिंग के बीच अपना रिएक्शन दिया है।
विराट कोहली के 'लाइक' से सोशल मीडिया पर हलचल
यह चर्चा तब शुरू हुई जब कोहली ने जर्मन मॉडल लिज लाज (Liz Laz) की एक तस्वीर को 'लाइक' किया। यह तस्वीर असल में फोटोग्राफर अद्वैत ने जनवरी में पोस्ट की थी, जिसका कैप्शन था, 'कुछ गोल्डन आवर शॉट्स'।
यह भी पढ़ें- 'पैसे के लिए काम नहीं...' बॉलीवुड को लेकर Ameesha Patel के भाई अश्मित की दो टूक
यह बात तब सामने आई 'लाइक' का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटोग्राफर अद्वैत ने लिखा, 'इस पर कोई कैसे प्रतिक्रिया दे... जब GOAT विराट कोहली आपकी पोस्ट को लाइक करते हैं... मैं और लिज लाज अभी भी अपनी आंखें मलकर यह यकीन करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह सच में हो रहा है... हाहा... धन्यवाद GOAT'।

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने एक पुरानी घटना को भी याद किया, जिसमें अवनीत कौर के एक फैन पेज से जुड़ा ऐसा ही एक वाकया सामने आया था और उस समय भी उसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। गौरतलब है कि कोहली ने बाद में उस पोस्ट से अपना 'लाइक' हटा लिया था।
अमीषा पटेल ने प्रतिक्रिया दी, कोहली का बचाव किया
इस बढ़ती चर्चा के बीच, मुंबई में एक आउटिंग के दौरान पैपाराजी ने अमीषा पटेल (Ameesha Patel) से इस विवाद के बारे में सवाल पूछा। शुरुआत में उन्हें इस स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन जब उन्हें पूरी बात समझाई गई, तो उन्होंने तुरंत इस हंगामे को बेतुका करार दिया।
View this post on Instagram
उन्होंने कहा, 'किसी की पोस्ट को 'लाइक' करना क्या कोई पाप है? यह उनकी जिंदगी है, उनका इंस्टाग्राम है, उनकी मर्जी है। लोगों को तो बस ट्रोल करना ही आता है। उनके पास और कोई काम-धंधा ही नहीं है। किसी के अच्छे काम को 'लाइक' करना तो अच्छी बात है। ट्रोल करना पाप है, किसी को 'लाइक' करना नहीं'।
विराट ने दिया था ये रिएक्शन
यह पहली बार नहीं है जब कोहली की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने अटकलों को जन्म दिया है। पहले एक मामले में, जिसमें अवनीत कौर के फैन पेज का जिक्र था, क्रिकेटर ने सफाई देते हुए कहा था, 'मैं यह साफ करना चाहूंगा कि अपनी फीड साफ करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से किसी इंटरैक्शन को रिकॉर्ड कर लिया होगा। इसके पीछे मेरा बिल्कुल भी कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करता हूं कि कोई भी अनावश्यक अनुमान न लगाया जाए'।
कोहली द्वारा अनलाइक किए जान के बावजूद इसके बारे में चर्चा होती रही। हालांकि अब अमीषा पटेल के इस रिएक्शन ने सबका ध्यान खींचा है और कई लोग उनसे सहमत नजर आए।
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma के पति Virat Kohli से फिर हुई गलती से 'मिस्टेक'? यूजर्स बोले- 'भाभी एल्गोरिदम का कुछ करना होगा'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।