Amitabh Bachchan की वो कल्ट फिल्म जिसने Rajinikanth को बनाया सुपरस्टार, 25 हफ्तों तक नोट छापती रही थी रीमेक
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के रीमेक ने रजनीकांत (Rajinikanth) का डूबता करियर बचा लिया था। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट ...और पढ़ें

ब्लॉकबस्टर फिल्म ने रजनीकांत को बनाया स्टार। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70s का दौर था, रजनीकांत एक के बाद एक फिल्में बना रहे थे। फिल्में हिट हो रही थीं, उन्हें सिनेमा में पहचान मिल रही थी, लेकिन स्टारडम की कमी थी। फिल्मी गलियारों में चर्चा होने लगी कि रजनीकांत का करियर तो लगभग खत्म है। फिर आई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म।
58 साल पहले अमिताभ बच्चन की उस वक्त फिल्म ने खूब पैसा कमाया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इसी फिल्म की सफलता के चर्चा होने लगे। फिर दूसरी भाषा में भी फिल्म का रीमेक बनना शुरू हुआ। करीब दो साल बाद अमिताभ की बॉलीवुड फिल्म का तमिल रीमेक बना और इसमें रजनीकांत (Rajinikanth) ने मुख्य भूमिका निभाई।
25 हफ्तों तक चली रजनीकांत की फिल्म
यह फिल्म इस कदर हिट रही कि 25 हफ्तों तक बड़े पर्दे से हटी ही नहीं। जो लोग रजनीकांत के करियर को डूबता हुआ बता रहे थे, उनका भी मुंह बंद हो गया। रजनीकांत को भी सुपरस्टार का दर्जा मिल गया। वह तमिल सिनेमा के सुपरस्टार बन गए। उनका एक्शन भी छा गया था।
गोल्डन जुबली फिल्म की बनी थी रीमेक
यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि चंद्रा बरोट की फिल्म डॉन (Don) है। इस फिल्म पर कई सीक्वल और रीमेक बन चुके हैं। फिल्म की कहानी हिट जोड़ी सलीम-जावेद ने लिखी थी। अमिताभ, जीनत अमान, प्राण, इफ्तेखार और ओम शिवपुरी जैसे सितारों से सजी डॉन बॉक्स ऑफिस पर गोल्डन जुबली रही थी।
यह भी पढ़ें- Rajinikanth ने खत्म की Jailer 2 की शूटिंग, रिलीज डेट पर भी दिया बड़ा अपडेट
रजनीकांत के लिए लकी साबित हुई थी फिल्म
डॉन की जबरदस्त सफलता के बाद इस तमिल रीमेक बिल्ला (Rajinikanth Billa Movie) बनी जिसमें रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी और फिल्म का नि्देशन आर. कृष्णमूर्ति ने किया था। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में श्रीप्रिया और बालाजी थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों से नहीं हटी थी।
View this post on Instagram
रजनीकांत के बाद अजीत कुमार बने थे बिल्ला
फिल्म की सफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बिल्ला को दोबारा सेम टाइटलसे 2007 में बनाया गया था जिसमें अजीत कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में नयनतारा भी अहम भूमिका में थीं। यह फिल्म भी हिट रही थी।
यह भी पढ़ें- 'कड़ी सजा देनी...', Jana Nayagan के लीक होने पर रजनीकांत और कमल हासन ने तोड़ी चुप्पी, Vijay के हक में उठाई आवाज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।