24 साल पहले Amitabh Bachchan ने ठुकराया था अदनान सामी के हिट गाने का ऑफर! यूट्यूब पर मिले 50 मिलियन व्यूज
क्या आप जानते हैं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अदनान सामी के गाने 'कभी नहीं' को गाने से इनकार कर दिया था।
-1788182088177_m.webp)
अमिताभ बच्चन ने कभी नहीं गाने से किया था इनकार
HighLights
अमिताभ बच्चन ने कभी नहीं गाने से किया था इनकार
अदनान सामी ने किया खुलासा
यूट्यूब पर गाने को मिले 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के 'महानायक' अमिताभ बच्चन की अदाकारी के लोग दीवाने हैं ही लेकिन एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज भी दी है और दर्शकों ने उनके इस टैलेंट को सराहा भी है। लेकिन एक बार जब सिंगर अदनान सामी ने अपने एक गाने में उन्हें गाने का ऑफर दिया तो बिग बी थोड़ा झिझक रहे थे।
अदनान सामी ने किया खुलासा
भारत के सबसे सम्मानित ट्रेड एनालिस्ट्स में से एक, कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज के नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं। यह सीजन मशहूर गायकों, संगीतकारों और म्यूजिक के दिग्गजों पर खास रोशनी डालता है, जहां वे अपनी क्रिएटिव जर्नी, प्रेरणाओं और उस संगीत के पीछे की अनसुनी कहानियां साझा करते हैं, जिसने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है।
यह भी पढ़ें- 35 साल पहले आई थी Ajay Devgn की पहली फिल्म, सुपरहिट गानों की बिकी थीं 60 लाख कॉपीज; नौजवानों के दिलों में बसे हैं गीत
इस सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में मशहूर गायक और संगीतकार अदनान सामी (Adnan Sami) बतौर खास मेहमान नजर आए। जहां उन्होंने कई ऐसे खुलासे किए जो वाकई मजेदार और दिलचस्प हैं।
-1788182402999.webp)
अमिताभ बच्चन के साथ हिट ट्रैक करने का सपना
अदनान सामी, जिन्होंने भारतीय पॉप म्यूजिक को एक नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है, ने हाल ही में कोमल नाहटा (Komal Nahta) के साथ बातचीत में अपनी संगीत यात्रा और यादगार कोलैबोरेशंस को याद किया। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ हिट ट्रैक कभी नहीं पर काम करने के अपने सपने को याद किया और बताया कि आखिर बिग बी का इस पर क्या रिएक्शन था।
-1788182354185.webp)
अमिताभ बच्चन ने दिया था रिएक्शन
इस किस्से को विस्तार से बताते हुए अदनान ने बताया कि अपने दूसरे एल्बम तेरा चेहरा पर काम करने के दौरान उन्होंने हिम्मत जुटाकर अमिताभ बच्चन को 'कभी नहीं' (Kabhi Nahi) सुनाया। हालांकि मेगास्टार को दोनों ट्रैक बेहद पसंद आए, लेकिन गाने के लिए कहे जाने पर उन्होंने शुरुआत में झिझकते हुए कहा, 'क्या बात कर रहे हो; मैं तो नहीं गाता... मैं तो बाथरूम सिंगर हूं; ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है'।
अदनान ने उन्हें मिस्टर नटवरलाल और सिलसिला में उनके यादगार गानों की याद दिलाई, जिसके बाद अमिताभ बच्चन इस ट्रैक को प्रैक्टिस करने के लिए अपने साथ ले गए। जब वह स्टूडियो पहुंचे, तो टीम ने उन्हें लो-टोन नोट्स से लेकर हाई रजिस्टर तक गाने के लिए तैयार किया, जिसे उन्होंने बेहद सहजता से बखूबी निभाया।
बिग बी ने की थी लाइव रिकॉर्डिंग
अदनान सामी ने दिलचस्प किस्सा याद करते हुए बताया कि बिग बी ने बिना हेडफोन्स के लाइव रिकॉर्डिंग की और माइक्रोफोन को कपड़े से लपेटकर रिकॉर्ड किया गया। सामी ने बताया, 'वह बहुत शानदार लगे। काश उस दौर में BTS और ये सब होता, क्योंकि उन्हें रिकॉर्ड करते हुए देखना... काश मेरे पास कैमरा होता। उनके चेहरे पर जो एक्सप्रेशंस और खुशी थी, Gen Z इसे समझ नहीं पाएगी, लेकिन वो एक ‘Kodak Moment’ था'।
गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज के साथ कोमल नाहटा भारतीय सिनेमा और संगीत से जुड़ी बातचीत को एक नया आयाम दे रहे हैं। वहीं सिंगर्स और म्यूजिशियंस के बेहतरीन दिलचस्प किस्से भी अपने शो के जरिए दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।
