दीवाली पार्टी में अंकुर भाटिया ने किया था Salman Khan को इग्नोर? Maatrubhumi में एक्टर संग किया है काम
सलमान खान के साथ मातृभूमि में काम करने जा रहे अभिनेता अंकुर भाटिया ने हाल ही में बताया कि उन्होंने एक दीवाली पार्टी में दबंग खान को इग्नोर किया था।

क्यों सलमान को इग्नोर कर रहे थे अकुंर भाटिया/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
अंकुर भाटिया ने दीवाली पार्टी में सलमान खान को इग्नोर किया
वे सलमान खान के साथ 'मातृभूमि' फिल्म में काम कर रहे हैं
अपूर्व लाखिया की फिल्म के साथ शुरू हुआ अंकुर का करियर
स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। अमेरिका में अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर अभिनय की दुनिया में आए अंकुर भाटिया का फिल्मी सफर निर्देशक अपूर्व लखिया के साथ शुरू हुआ। फेसबुक पर भेजे एक संदेश से शुरू हुई यह पहचान 'हसीना पारकर' और वेब सीरीज 'क्रैकडाउन' तक पहुंची। अब वह अपूर्व निर्देशित 'मातृभूमि : मे वार रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। हाल ही में अकुंर भाटिया ने बताया कि उन्होंने सलमान खान को दीवाली पार्टी पर इग्नोर क्यों किया था।
मातृभूमि में अपूर्व ने मेरे किरदार के बारे में सोच लिया था
अंकुर बताते हैं, 'दरअसल, मेरी पहली फिल्म भी अपूर्व जी के साथ ही थी। 'जंजीर' में एक छोटा-सा किरदार था, जिसे पहले कोई और निभाने वाला था, लेकिन तारीखों को लेकर कुछ परेशानी हुई और वह भूमिका मुझे मिल गई। वह मेरे दोस्त भी हैं और मार्गदर्शक भी। जब उन्होंने 'मातृभूमि' की कहानी लिखी थी, तभी उन्होंने इस खास किरदार के लिए मेरे बारे में सोचा था।'
सलमान खान के साथ काम करने को लेकर अंकुर कहते हैं, "सलमान सर का बचपन से बहुत बड़ा फैन हूं। जब मैं पहली बार मुंबई आया था तो उनसे परिचित मेरा एक दोस्त मुझे उनके घर लेकर गया पर सलमान सर थे नहीं। वह दोस्त दूसरे दिन अमेरिका चला गया। तो एक बड़ा लंबा सा भावनात्मक खत लिखकर मैं सलमान सर के घर पर दे आया था। उसके बाद कई साल बीत गए।"

इस कारण दीवाली पार्टी में सलमान से नहीं मिले थे अंकुर
अंकुर भाटिया ने आगे बातचीत करते हुए बताया, "मैं पिछले साल एक दीवाली पार्टी में गया, सलमान सर भी वहां थे। मेरा बहुत मन था कि मैं उनसे जाके मिलूं। फिर पता नहीं क्यों मेरे दिमाग में आया कि नहीं, मैं तभी मिलूंगा जब मैं इनके साथ काम कर रहा होऊंगा। संयोग देखिए एक साल बाद ही मुझे मातृभूमि में लिया गया।"

अंकुर भाटिया के करियर की बात करें तो, उन्होंने साल 2010 में फिल्म रेंडर से शुरुआत की थी। जिसके बाद वह ग्रांट एसटी शेविंग कॉर्पोरेशन, कमिंग होम, कोकोनट ग्रोव, अ डर्टी बिजनेस, जंजीर, सरबजीत, भवानी जैसी फिल्मों में नजर आए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।