विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 महीने बाद टूट गई रैपर Badshah की शादी, दूसरी पत्नी ईशा रिखी संग हुआ तलाक

Updated: Tue, 01 Sep 2026 08:28 AM (IST)

शादी के पांच महीने के बाद रैपर बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी ईशी रिखी का तलाक हो गया है।

टूट गई बादशाह की शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

टूट गई बादशाह की शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. रैपर बादशाह का हुआ तलाक

  2. ईशी रिखी संग टूटी दूसरी शादी

  3. पांच महीने पहले हुई थी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिसकी वजह उनकी दूसरी पत्नी ईशी रिखी (Isha Rikhi) संग उनका बिखरता रिश्ता रहा है। अब इन दोनों कपल ने आधिकारिक तौर पर एक दूसरे अलग होने और तलाक का एलान कर दिया है। 

संयुक्त रूप से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ईशी रिखी और बादशाह ने अपनी शादी के टूटने की जानकारी दी है। मालूम हो कि पांच महीने पहले ही इन दोनों ने शादी रचाई थी। 

ईशी रिखी और बादशाह का हुआ तलाक 

बादशाह और ईशा रिखी ने 31 अगस्त सोमवार देर रात को अपने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर संयुक्त बयान सााझा कर तलाक का एलान किया है। बादशाह और ईशा रिखी ने कहा कि यह फ़ैसला आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की, क्योंकि वे अब अलग-अलग अपनी जिदगी का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 4 महीने बाद टूटने वाली रैपर Badshah की शादी? पत्नी ईशा रिखी के पोस्ट से तलाक की चर्चा तेज

badshah isha rikhi divorce (1)

रैपर बादशाह ने अपने बयान में कहा गया- मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।

badshah isha rikhi

इसके अला ईशा रिखी की तरफ से जारी किए गए बयान में भी इसी बात के बारे में जानकारी दी है कि दोनों ने आपसी सहमति के बाद तलाक लेने का फैसला लिया है। मालूम हो कि ईशा बादशाह की दूसरी पत्नी हैं और इन दोनों ने इसी साल 26 मार्च 2026 को इंटीमेट वेडिंग के जरिए एक दूसरे को अपना हमसफर चुना था। 

रिश्ते में आ गई थी दरार

दरअसल बादशाह और ईशा रिखी के शादीशुदा जीवन में तकरार का दौर शादी के कुछ ही महीने बाद शुरू हो गया था। ईशा ने बीते समय में सोशल मीडिया पर लगातार कई ऐसे पोस्ट शेयर किए थे, जिनको देखकर ये अंदाजा लग गया था कि बादशाह और उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था और अब तलाक ने इस मामले की पुष्टि भी कर दी है।

यह भी पढ़ें- 'हर तूफान एक सीख है और...', शादी के 4 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी? क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन