विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh से ठीक दो महीने पहले 'नीम करोली बाबा' पर रिलीज हुई थी एक और फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे आप

Published: Sun, 06 Sep 2026 03:17 PM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश ने 105 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है, जबकि नीम करोली बाबा पर बनी एक और फिल्म 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' फ्लॉप रही।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में इस समय एक डिवोशनल मूवी की धूम है। हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है और अपने पांचवे हफ्ते में धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) जैसी फिल्मों से पंगा ले चुकी है। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित है।

कितना है हनुमान अंश का कलेक्शन?

जिस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 लाख की ओपनिंग की थी। उसने पांचवे सप्ताह (30 दिन) में 105.56 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसमें दिलचस्प बात ये है कि कई लोगों का मानना है कि मूवी 200 करोड़ का आंकड़ा भी बहुत जल्द पार कर सकती है क्योंकि आसपास अभी ऐसी कोई बड़ी रिलीज नहीं है।

Hanuman

मई में रिलीज हुई थी फिल्म

एक तरफ जहां हनुमान अंश एक जबरदस्त हिट साबित हुई है, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि नीब करोरी बाबा की जीवनी पर आधारित इस फिल्म से ठीक दो महीने पहले हिंदू धर्मगुरु के जीवन पर आधारित एक और फिल्म रिलीज हुई थी, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

शरदसिंह ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म 'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' 29 मई, 2026 को रिलीज हुई थी। नीब करोरी बाबा के जीवन पर आधारित ये एक बायोपिक है, जिसमें सुबोध भावे ने मुख्य भूमिका निभाई है।

WhatsApp Image 2026-09-06 at 3.14.59 PM

कितना था फिल्म का कलेक्शन?

फिल्म ने पहले दिन मात्र 7 लाख रुपये, दूसरे दिन 2 लाख रुपये और तीसरे दिन 1 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई और इसने लाइफटाइम केवल 72 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया।

यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है कि एक ही हिंदू संत पर आधारित दो फिल्में दो महीने के अंतराल में रिलीज हुईं और एक पूरी तरह से फ्लॉप रही जबकि दूसरी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है।

यह भी पढ़ें- कौन है Hanuman Ansh बनाने वाली 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? Steve Jobs की खोज से मिली फिल्म की प्रेरणा

यह भी पढ़ें- 30वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास, डिवोशनल फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा