Entertainment Top News 14th December: एनिमल का नया गाना हुआ रिलीज, कंगना ने किया स्मृति ईरानी का समर्थन
Entertainment Top News 14th December एंटरटेनमेंट जगत में कोई न कोई हलचल मची रहती है। हाल ही में मेकर्स ने फैंस की बैचेनी को दोगुना करते हुए बॉबी देओल के जमाल कुडू के बाद अब रणबीर कपूर का एंट्री गाना रिलीज हुआ है। इसके अलावा कंगना रनोट ने पेड मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का समर्थन किया है। पढ़ें टॉप 5 न्यूज-
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 14th December: रणबीर कपूर की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। मेकर्स भी फैंस के लिए 'एनिमल' के क्रेज को देखते हुए एक के बाद एक सरप्राइज उन्हें दे रहे हैं।
बॉबी देओल के जमाल कुडू के बाद अब मेकर्स ने रणबीर कपूर का एंट्री गाना भी रिलीज कर दिया है। इसके अलावा सिंगर सोनू निगम ने पाकिस्तान के सिंगर उमर नदीम के गाना चुराने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।
मनोरंजन की दुनिया में और क्या कुछ पूरे दिन हलचल मची रही, चलिए बिना देरी किये पढ़ते हैं आज शाम की टॉप 5 न्यूज-
एनिमल से रणबीर कपूर का एंट्री गाना हुआ रिलीज
हाल ही में एनिमल से एक्टर बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग 'जमाल कुडू' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस रिपीट मोड में सुनना पसंद कर रहे हैं। इस बीच अब एनिमल से सुपरस्टार रणबीर कपूर यानी रणविजय का एंट्री सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है, जो दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर ए आर रहमान के इन गानों का मेडली है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तानी सिंगर उमर नदीम के आरोपों पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी
सोनू निगम पर प्लेजरिज्म के गंभीर आरोप लगे हैं। पाकिस्तान के सिंगर उमर नदीम सोनू निगम पर अपना गाना चुराने का आरोप लगाया। वहीं, अब इस पर सिंगर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उमर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्ट किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
कंगना रनोट ने स्मृति ईरानी को किया सपोर्ट
कंगना रनोट बॉलीवुड की बेबाक अदाकार हैं। एक्टर फिल्मों के साथ-साथ दुनियाभर के मुद्दों पर बेझिझक अपनी राय रखती हैं। अब उन्होंने चर्चा में बने पेड मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी पर टिप्पणी की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि पीरियड्स कोई रुकावट नहीं है। इसके लिए महिलाओं को पेड लीव लेने की कोई जरूरत नहीं है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
अंकिता लोखंडे को मुनव्वर फारुकी ने सुनाई सजा
बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिनी जाती हैं। एक्ट्रेस विनर बनने की भी मजबूत दावेदारी रखती हैं। हालांकि, अब खुलासा हुआ है कि अंकिता लोखंडे शो में चीटिंग कर रही थी, जिसमें उनके पति विक्की जैन भी शामिल थे। जिसके बाद कैप्टन मुनव्वर फारुकी ने उन्हें सजा सुनाई है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर....
एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने ली फिल्म के लिए इतनी फीस
'एनिमल' में छोटा सा किरदार निभाने वालीं तृप्ति डिमरी के लिए संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एक बड़ी सफलता लेकर आई। वह रातों-रात रश्मिका मंदाना को रिप्लेस करके नेशनल क्रश भी बन गयी। एनिमल के लिए रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के बाद अब तृप्ति डिमरी ने कितनी फीस ली थी, इसकी डिटेल्स भी सामने आ चुकी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...