'मुझे उनके लिए बुरा लगा...', Virat Kohli के फोटो लाइक और अनलाइक करने पर जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz ने किया रिएक्ट
इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर इंस्टाग्राम फोटो लाइक करने को लेकर चर्चा में हैं। जिसकी फोटो क्रिकेटर ने लाइक की थी, अब उन्होंने ...और पढ़ें

विराट कोहली के फोटो लाइक करने पर जर्मन इन्फ्लुएंसर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर इंस्टाग्राम फोटो लाइक करने को लेकर विवादों में आ गए हैं।
पिछले साल विराट कोहली ने टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) की फोटो लाइक की थी, जिसके बाद काफी हलचल मच गई थी। अब क्रिकेटर ने जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz की बोल्ड फोटोज लाइक की। बाद में उन्होंने सफाई दी कि यह उनके बेटे अकाय (Akaay Kohli) से हुआ है। उनके हाथ में फोन था।
विराट के लाइक कंट्रोवर्सी पर LizLaz का रिएक्शन
विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच क्रिकेटर ने जिसकी फोटो लाइक की थी, अब उन्होंने इस बारे में रिएक्ट किया है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में LizLaz ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि कब विराट ने उनकी फोटो लाइक की और कब अनलाइक कर दी।
विराट के लिए बुरा फील कर रहीं LizLaz
यही नहीं, LizLaz को विराट के लिए काफी बुरा भी महसूस हो रहा है। जब इन्फ्लुएंसर से पूछा गया कि फोटो अनलाइक होने पर क्या उनहें बुरा लगा। तब उन्होंने कहा-
नहीं, सच कहूं तो मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा। मुझे बहुत खुशी हुई थी कि उन्होंने उसे लाइक किया, लेकिन फिर जब उन्होंने उसे अनलाइक कर दिया तो मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा, क्योंकि मुझे तो यह भी नहीं पता कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। लोगों ने इसे कैसे नोटिस किया, इसे खबर कैसे बना दिया। शायद उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं और उनसे मिले सपोर्ट की सराहना करती हूं।
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma के पति Virat Kohli से फिर हुई गलती से 'मिस्टेक'? यूजर्स बोले- 'भाभी एल्गोरिदम का कुछ करना होगा'
RCB की फैन हैं LizLaz
LizLaz ने बताया कि वह विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। जर्मनी में उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं पता था, लेकिन जब वह इंडिया टूर पर आईं तब वह बैंगलोर में रहीं। यहां दोस्त बने और फिर क्रिकेट देखना शुरू किया। वह अपने दोस्तों की तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट करती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।