Golmaal 5 Release Date: हंसी की रोलर कोस्टर राइड पर जाने के लिए रहें तैयार, Ajay की गोलमाल 5 की रिलीज डेट आउट
गोलमाल 5 के पर्दे पर आने का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फाइनली ...और पढ़ें

गोलमाल 5 की रिलीज डेट से उठा पर्दा/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
गोलमाल 5 की रिलीज डेट से उठा पर्दा
रोहित शेट्टी ने शेयर किया नया पोस्टर
कॉमेडी फ्रेंचाइजी में दिखेंगे दो नए स्टार्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन साल 2026 और 2027 में एक के बाद एक धमाका बॉक्स ऑफिस पर करने वाले हैं। उनकी फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर अभी फैंस की बेताबी अभी कम नहीं हुई, उससे पहले ही अजय-अक्षय की की मोस्ट अवेटेड फिल्म गोलमाल 5 (Golmaal 5)का नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी आउट कर दी है।
थिएटर्स में कब रिलीज होगी गोलमाल 5?
अजय देवगन-अरशद वारसी स्टारर फिल्म गोलमाल 5 का नया पोस्टर निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें गोपाल की मंडली बाइक पर सवार होकर घूम रही है। मजेदार पोस्टर के साथ निर्देशक ने सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म की रिलीज डेट पर से पर्दा उठाते हुए कैप्शन में लिखा, "हंसी, मस्ती, जॉय, खुशियां और परिवार...बस कुछ और नहीं। गोलमाल 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
View this post on Instagram
गोलमाल 5 में हुई दो नए सितारों की एंट्री
हंसी की रोलर कोस्टर राइड पर ले जाने वाली ये गोलमाल 5 में अभिनेत्री कौन होंगी, इस पर तो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अभी भी सस्पेंस बनाया हुआ है, लेकिन गोलमाल के इस परिवार में एक नए और एक पुराने सदस्य की एंट्री हो रही है। एक तरफ जहां पहली गोलमाल में लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले शरमन जोशी पांचवीं फ्रेनचाइजी के साथ लौट रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ सूर्यवंशम के बाद अक्षय कुमार रोहित शेट्टी के साथ दोबारा गोलमाल 5 में दोबारा काम करने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर फिल्म से अक्षय कुमार(Akshay Kumar) का बाल्ड लुक सामने आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।

गोलमाल की चारों फ्रेंचाइजी रहीं सफल
गोलमाल की अब तक रोहित शेट्टी चार फ्रेंचाइजी लेकर आ चुके हैं। पहली जहां सुपरडुपर हिट रही, तो वहीं दूसरी में करीना कपूर का सीरियल ड्रामा लोगों ने बेहद पसंद किया। तीसरी फ्रेंचाइजी में गोपाल का उंगली तोड़ना और माधव और गोपू की नोक-झोंक ने लोगों को खूब हंसाया। चौथी फ्रेंचाइजी में रोहित शेट्टी ने कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर का तड़का लगाया था। अब पांचवी में वह दर्शकों के लिए क्या नया लेकर आएंगे इसका इंतजार सभी को बेसब्री से है।
