अभी खत्म नहीं हुई है 'नीम करोली बाबा' की कहानी, Hanuman Ansh के बाद आएंगे फिल्म के दो भाग
फिल्म हनुमान अंश के मेकर्स ने इसके दो और भाग को लाने की योजना तैयार की है।

हनुमान अंश फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
हनुमान अंश के आएंगे दो और भाग
मेकर्स ने बनाया ट्रायलॉजी का प्लान
हनुमान अंश को मिली अपार सफलता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह से फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने कामयाबी का अनोखा इतिहास लिखा है, उसके बारे में खूब चर्चा हो रही है। नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म के तौर पर इस मूवी ने दर्शकों के ऊपर अपनी गहरी छाप छोड़ी है और रिलीज के 40 दिन बीतने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ये उम्दा प्रदर्शन करती दिख रही है।
इस बीच फैंस के लिए मेकर्स ने हनुमान अंश को ट्रायलॉजी में बनाने का प्लान किया है। जिसके आधार पर भविष्य में हनुमान अंश के दो और पार्ट्स भी बड़े पर्दे पर रिलीज किए जाएंगे।
हनुमान अंश के दो और भाग
आज के दौर में सिनेमा जगत में फिल्मों को एक या उससे अधिक पार्ट्स में बनाने का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। हनुमान अंश के मेकर्स ने भी इस चलन को फॉलो किया है। फिल्म के अभिनेता चंदन के आनंद ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में इस मामले को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है-
यह भी पढ़ें- 41वें दिन बॉक्स ऑफिस की 'किंग' बनी Hanuman Ansh, नीम करोली बाबा ने दिखाया चमत्कार, बदल गया कमाई का समीकरण

फिल्म के अगले पार्ट का काम कहां तक पहुंचा है, इसके बार में मुझे अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन मुझे ये जरूर मालूम है कि निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और निर्माता हनुमान अंश को एक ट्रायलॉजी में पेश करने की योजना बना रहे हैं और आने वाले समय में आपको हनुमान अंश के दो और भाग बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकते हैं।

चंदन के आनंद के इस बयान के बाद ये साफ हो गया है कि अभी नीम करोली बाबा की कहानी खत्म नहीं हुई है। चंदन ने इस मूवी में क्रांतिकारी डॉ. राम नंदन भोसले का किरदार निभाया। हनुमान अंश 2 और हनुमान अंश 3 में भी आपको उनके चमत्कार और अन्य रोचक तथ्यों के बारे में अहम जानकारी मिलने की पूरी उम्मीद रहेगी।
हनुमान अंश ने रचा इतिहास
फिल्म हनुमान अंश का बजट महज 2 करोड़ रुपये है और इस मूवी ने वर्ल्डवाइड अब तक 300 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जबकि मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। इस तरह से हनुमान अंश ने कमर्शियल तौर पर सफलता का एक नया और अनूठा इतिहास रचा है।
