Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    37 साल पहले हॉलीवुड में बनी थी 'महाभारत', विदेशी एक्टर्स ने निभाए थे 'भगवान कृष्ण'-'अर्जुन' और 'कुंती' के किरदार

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:43 PM (IST)

    बी.आर चोपड़ा की महाभारत के बाद 37 साल पहले हॉलीवुड में भी 'द महाभारत' बनी थी, जिसके निर्देशन की कमान हॉलीवुड डायरेक्ट ने संभाली थी। 16 विदेशी एक्टर्स स ...और पढ़ें

    हॉलीवुड डायरेक्टर ने बनाई थी 'द महाभारत'/ फोटो- Imdb

    हॉलीवुड डायरेक्टर ने बनाई थी 'द महाभारत'/ फोटो- Imdb

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'महाभारत' पर आधारित अभी तक 5 से 6 टीवी शोज बन चुके हैं। हालांकि, दर्शकों को जो महाभारत सबसे ज्यादा पसंद आई, वह बी.आर चोपड़ा की थी, जो साल 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस शो का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोला था। इस महाभारत ने नितीश भारद्वाज से लेकर मुकेश खन्ना, सुरेंद्र पाल, गजेंद्र चौहान सहित कई कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई थी।

    हालांकि, आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि 37 साल पहले'महाभारत' हॉलीवुड में भी बनी थी, जो बहुत बड़ी हिट हुई थी और उसमें सभी विदेशी कलाकारों ने पांडव और कौरवों के किरदार अदा किए थे।

    हॉलीवुड के डायरेक्टर ने बनाई थी 'द महाभारत'

    जिस 'द महाभारत' का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह बी.आर.चोपड़ा के लोकप्रिय शो के एक साल बाद बनाई गई थी। साल 1989 में 'द महाभारत' का निर्देशन हॉलीवुड डायरेक्टर पीटर ब्रुक ने किया था। इस पर ब्रूक ने 3 घंटे की फिल्म भी बनाई थी, और साथ ही एक टीवी मिनी सीरीज भी। साल 1985 में जीन क्लाउडिया कैरिएर ने 'महाभारत' पर एक फ्रेंच स्टेज प्ले लिखा था, जो हिंदू महाकाव्य पर आधारित था। इसका म्यूजिक तोशियुकी त्सुचितोरी ने तैयार किया था, जिसमें रवींद्रनाथ टैगोर के काम का इस्तेमाल किया गया था।

    ब्रूक ने 'द महाभारत' को लेकर चार साल तक टूर किया था। उनका ओरिजिनल स्टेज प्रोडक्शन नौ घंटे लंबा जिसे 1989 में उन्होंने छोटा करके छह घंटे की मिनी सीरीज के तौर पर बनाया और इस पर 3 घंटे की एक फिल्म बनाई। हॉलीवुड फिल्म 'द महाभारत' को 46वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहली बार दिखाया गया।

    Screenshot 2026-07-17 173706

    16 अलग-अलग देशों के कलाकारों ने किया काम

    हॉलीवुड की 'द महाभारत' की सबसे खास बात ये थी कि इसमें श्री कृष्ण से लेकर कुंती, अर्जुन, कर्ण, दुर्योधन तक हर किरदार को हॉलीवुड एक्टर्स ने ही निभाया था। जहां रॉबर्ट लैंगडन लॉयड 'व्यास' के रूप में दिखाई दिए तो वही ब्रूस मायर्स ने 'श्री कृष्ण' का किरदार अदा किया था। इसके अलावा विटोरिया मेजोगियोर्नो ने अर्जुन का किरदार निभाया।

    खबरें और भी

    Screenshot 2026-07-17 173826

    आंद्रेज सेवेरियां इसमें 'युधिष्ठिर' बने, जॉर्जेस कोराफेस 'दुर्योधन', मिरियम गोल्डश्मिट 'कुंती', जेफरी किसून 'कर्ण', सोतिगुई कौयते 'भीष्म पितामह' के रूप में नजर आए। इसमें इंडियन क्लासिकल डांसर मल्लिका साराभाई ने 'द्रौपदी' की भूमिका अदा की थी।

    यह भी पढ़ें- 'कर्ण से लेकर अश्वत्थामा' तक, Kalki 2 में खुलेंगे अनसुने रहस्य, 'महाभारत' से कनेक्शन पर नाग अश्विन की दो टूक

    यह भी पढ़ें- महाभारत युद्ध के बाद इस 'कुंड' में किया था पांडवों ने कौरवों का पिंडदान, यहां स्‍नान करने से पूर्वजों को मिलता है मोक्ष