Salman- Karisma की शादी करवाने पर तुला इंटरनेट, 'कॉफी विद करण 9' में आए नजर; इन कल्ट फिल्मों में जमी जोड़ी
Koffee With Karan 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान और करिश्मा कपूर ने मौजूदगी दर्ज कराई जिसके बाद से इंटरनेट उनकी शादी पर चर्चा कर रहा है।
-1792160533388_m.webp)
करिश्मा और सलमान ने बॉलीवुड को दी बेहतरीन फिल्में
HighLights
करिश्मा और सलमान ने बॉलीवुड को दी बेहतरीन फिल्में
90's के हिट ऑनस्क्रीन कपल थे सलमान और करिश्मा
कॉफी विद करण के 9वें सीजन में नजर आए दोनों एक्टर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में 90 के दशक की जोड़ियों की बात ही अलग थी और जब भी इस दौर की सबसे ब्लॉकबस्टर, नटखट और रोमांटिक जोड़ियों का जिक्र होता है, तो सलमान खान और करिश्मा कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है।
दोनों की शादी करवाने पर तुला इंटरनेट
हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण 9 (Koffee With Karan 9) में दोनों की जबरदस्त ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग और खट्टी-मीठी नोक-झोंक देखने के बाद इंटरनेट एक बार फिर इन दोनों के पीछे पड़ गया है। फैंस तो मजाक-मजाक में यहां तक कह रहे हैं कि अब दोनों को शादी ही कर लेनी चाहिए।
-1792160726560.webp)
यह भी पढ़ें- करिश्मा नहीं मानती सलमान की बात, तो कभी नहीं बनता ये चटपटा गीत; Sonu Nigam की आवाज में 26 साल बाद भी है कालजयी
फैंस ने किए शादी की डिमांड को लेकर मजेदार कमेंट्स
KWK 9 में दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस ने खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, 'सलमान और करिश्मा एकदम हसबैंड-वाइफ वाली वाइब दे रहे हैं, उन्होंने शादी क्यों नहीं की'। एक ने कमेंट किया, 'शादी करलो भाई'। एक ने लिखा, 'सलमान और करिश्मा ने पुरानी यादें ताजा कर दीं, दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है'।
My favorite ship that never sailed Salman and karisma ❤️ Shaadi karlo bhai😍😍 #Koffeewithkaran9 #Salmankhan #Karismakapoor
— Mehek Singh (@MehekSinghhh) October 14, 2026
The nostalgia of seeing Salman Khan and Karisma Kapoor together after ages! 🫰🏻❤️ One of the most underrated on-screen pairs, their chemistry was something else! ✨🤌🏻 #Salmankhan. #Karishmakapoor https://t.co/rzKomHBUXd
— Jelly 🕊️ (@quite_soul01) October 14, 2026
3 दशक पुरानी है दोनों की दोस्ती
सलमान और करिश्मा की दोस्ती 36 साल पुरानी है। दोनों ने 11 फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें जीत, जुड़वा, बीवी नंबर 1, हम साथ-साथ हैं, चल मेरे भाई और दुल्हन हम ले जाएंगे शामिल हैं। जब सलमान से पूछा गया कि उनकी फेवरेट को-एक्ट्रेस कौन हैं जवाब उन्होंने करिश्मा का नाम लिया। दोनों ने उस दौर की फिल्मों की शूटिंग और स्टारडम के बारे में कई बातें कीं।
-1792160748499.webp)
सलमान की लव लाइफ
पिछले कुछ सालों में सलमान खान (Salman Khan) का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है। जिनमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ और यूलिया वंतूर शामिल हैं। एक समय तो ऐसा भी आया था जब सलमान और संगीता बिजलानी की शादी लगभग तय हो गई थी। हालांकि, 'कॉफी विद करण' के एक पुराने एपिसोड में सलमान ने बताया कि शादी के ठीक पहले वे घबरा गए थे और उन्होंने शादी रद्द कर दी थी।
वहीं दूसरी ओर, करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। 2003 में सिख रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद, 2014 में इस कपल ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। 2016 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान।
