Trending

    'मौत के मुंह' से भारत लौटीं Esha Gupta-सोनल चौहान, सोशल मीडिया पर बताई भयावह मंजर की कहानी

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 05:23 PM (IST)

    USA-Israel-Iran War: अमेरिका-इजरायल की तरफ से ईरान पर हुए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दुबई में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ईशा गुप्ता और सोनल चौहान (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के संघर्ष के बीच सबसे बुरे हालात फिलहाल मिडिल ईस्ट में बने हुए हैं। दुबई पर ईरान के हमले से पैनिक स्थिति बन गई है और भारत के तमाम लोग वहां फंसे हुए हैं, जिनमें हिंदी सिनेमा की दो मशहूर अभिनेत्रियां ईशा गुप्ता और सोनल चौहान के नाम भी शामिल रहे। 

    हालांंकि, अब ईशा और सोनल सुरक्षित भारत वापस आ गई हैं। अपने देश लौटकर ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर दुबई के मौजूदा हालातों की भयावह स्थिति का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि जन्नत 2 एक्ट्रेस ने क्या कहा है-

    भारत लौटीं ईशा और सोनल चौहान

    ईरान द्वारा दुबई पर हुए हमले के बाद वहां के हालात चिंताजनक हो गए। हजारों भारतीयों को दुबई से सुरक्षित अपने देश वापस लाया गया है। ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी इसमें शामिल रहीं। मौत के मुंह जैसी स्थिति जहां सोनल ने भारत पहुंचने को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है, वहीं ईशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए अपने अनुभव को साझा किया है और लिखा है-

    यह भी पढ़ें- 'वो मेरे टाइप का...'Esha Gupta ने Hardik Pandya संग रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम जल्दी समझ गए

    israel iran (1)

    आपको बता दूं कि मैं सही सलामत घर लौट आई हूं। अब सभी लोगों की दुआओं के लिए दिल से धन्यवाद, जिस तरह के वहां के मौजूदा हालात थे। वह बेहद डराने वाले थे और रहना मुश्किल था। 28 फरवरी को जब मैं एयरपोर्ट पर मौजूद थी, अचानक से वहां अफरा-तफरा मचने लगी और एयरपोर्ट को बंद कर दिया। मिसाइल अटैक की खबरें आने लगीं और माहौल में टेंशन पैदा हो गई। मैं सच में काफी घबरा गई थी।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Esha Gupta (@egupta)

    ग्राउंड स्टाफ एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ ने सभी लोगों समझाया और कहा आप लोग डरो नहीं। मैंने चेक इन नहीं किया था, इस वजह से वहां से होटल वापस चली आई। होटल के कमरों में अजनबी लोग फंसे हुए थे। पूरी लॉबी भर गई थी, सायरन बज रहे थे और सभी डरे और सहमे हुए थे। घंटों फंसे रहने के बाद बसों को लाइन में लगाया गया और लोगों को एक-एक करके उनके-उनके होटल पहुंचाया गया। 

    एक्ट्रेस ने की होटल और एयरपोर्ट स्टाफ की तारीफ

    ईशा गुप्ता ने आगे कहा- हम सभी को अपने फोन पर UAE के MOI की तरफ से लगातार नोटिफिकेशंस और अलार्म्स मिल रहे थे। जब फ्लाइट चालू हुई तो हम खुदकिस्मत से थे, जो दिल्ली रवाना हुए। होटल स्टाफ और एयरपोर्ट स्टाफ ने बड़े अच्छे तरीके से इस स्थिति को संभाला। 

    यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का तीखा वार, बोले- 'ट्रंप और नेतन्याहू ने सारी हदें पार...'