विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jaya Prada का सुपरहिट गाना नहीं था फिल्म का हिस्सा, थिएटर्स में लोग फेंकते थे सिक्के; लता-रफी की आवाज में बना कल्ट

Updated: Mon, 31 Aug 2026 06:03 PM (IST)

Jaya Prada के इस गाने पर थिएटर्स में लोग सिक्के फेंकते थे, यह गाना पहले फिल्म का हिस्सा नहीं था लेकिन बाद में सुपरहिट बन गया।

फिल्म का हिस्सा नहीं था ये गाना

फिल्म का हिस्सा नहीं था ये गाना

HighLights

  1. फिल्म का हिस्सा नहीं था ये गाना

  2. थिएटर में गाने पर सिक्के फेंकते थे दर्शक

  3. रफी और लता मंगेशकर ने दी थी आवाज  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में कई कल्ट गाने ऐसे हैं जिनके लोग दीवाने तो हैं लेकिन उसके पीछे के दिलचस्प किस्से-कहानियों से एकदम अंजान हैं। एक ऐसा ही किस्सा है 47 साल पहले आए गाने का, जो कभी फिल्म का हिस्सा भी नहीं होने वाला था लेकिन जब यह रिलीज हुआ तो इतना पॉपुलर हुआ कि म्यूजिक लवर्स इसके दीवाने हो गए और यह आज भी कल्ट क्लासिक बना हुआ है।

दिलचस्प बात ये है कि पहले यह गाना उस फिल्म का हिस्सा नहीं था लेकिन मेकर्स ने अचानक इस गाने को फिल्म में लेने का फैसला किया और समय की कमी के चलते सिर्फ एक दिन में इसे शूट कर डाला।

यह भी पढ़ें- 52 साल पुराना गाना जिसे गाकर किन्नर बच्चे के जन्म पर आज भी देते हैं बधाई, मोहम्मद रफी की आवाज में हुआ अमर

रफी साहब और लता दीदी ने दी आवाज

इस गाने को महान गायक मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) और स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आवाज दी थी। वहीं जया प्रदा की यह पहली फिल्म थी जो सुपरहिट रही और फिल्म के इस गाने ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।

jaya (1)

कहा जाता है कि यह गाना लोगों को इतना पसंद आया था कि थिएटर में लोग इस गाने पर खुशी से सिक्के फेंका करते थे और कई बार शो बीच में रुकवा कर गाने को दोबारा चलाने को कहते थे। यह गाना 1979 में आई फिल्म सरगम (Sargam) का है जिसके बोल हैं- डफली वाले, डफली बजा (Dafliwale Dafli Baja)। जिसे जया प्रदा (Jaya Prada) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) पर फिल्माया गया।

सालों बाद भी सदाबहार

अचानक फिल्म में जोड़ा गया यह गीत आखिरकार कल्ट बन गया और 47 सालों बाद भी सदाबहार बना हुआ है। वहीं कई बॉलीवुड मूवीज में इसे रीक्रिएट भी किया जा चुका है।

jaya (3)

इस गाने का बेहतरीन संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने तैयार किया वहीं इसके लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे। वहीं यह लीजेंडरी सिंगर्स रफी साहब और लता मंगेशकर की आवाज में हमेशा के लिए अमर हो गया।

 

जया प्रदा ने 'सरगम' से रखा था बॉलीवुड में कदम

'सरगम' (Sargam) 1979 में रिलीज हुई ड्रामा फिल्म है, जिसे के. विश्वनाथ ने लिखा और डायरेक्ट किया था। यह उनकी तेलुगु फिल्म 'सिरी सिरी मुव्वा' (1976) का हिंदी वर्शन थी, जिसमें भी जया प्रदा ने काम किया था और इसी फिल्म ने उन्हें साउथ इंडिया में स्टार बना दिया था। उन्होंने इसी फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया और इसमें भी उन्होंने एक मूक डांसर का रोल निभाया।

यह भी पढ़ें- 35 साल पहले आई थी Ajay Devgn की पहली फिल्म, सुपरहिट गानों की बिकी थीं 60 लाख कॉपीज; नौजवानों के दिलों में बसे हैं गीत