Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    55 साल से कल्ट बना हुआ है Rajesh Khanna का ये दर्दभरा गीत, Mukesh की मखमली आवाज में आज भी देता है सुकून

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 02:23 PM (IST)

    राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के लिए दिग्गज गायक मुकेश (Mukesh) ने एक सदाबहार गीत गाया था जो 55 साल बाद सुनने वालों के दिलों को जीत लेता है। ...और पढ़ें

    राजेश खन्ना का सबसे दर्दभरा गीत। फोटो क्रेडिट- एक्स

    राजेश खन्ना का सबसे दर्दभरा गीत। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दौर था, जब किशोर कुमार (Kishore Kumar) राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की आवाज बन गए और उनके लिए एक से बढ़कर एक गाने गाए, जो आज भी कल्ट बने हुए हैं। इसी बीच एक नए गायक की एंट्री हुई जिन्हें किशोर कुमार का रास्ता साफ कर दिया और खुद राजेश खन्ना की आवाज बनकर अमर हो गए।

    यह गायक कोई और नहीं बल्कि इंडियन प्लेबैक सिंगर मुकेश (Indian Playback Singer Mukesh) थे। राज कपूर, मनोज कुमार, फिरोज खान, सुनील दत्त और दिलीप कुमार की आवाज बनकर सदाबहार गीत देने वाले गायक मुकेश का नाम भले ही किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर और आशा भोसले (Asha Bhosle) की तरह बहुत मशहूर नहीं हुए, लेकिन उनकी मखमली आवाज ने हर किसी का मनमोह लिया।

    राजेश खन्ना की आवाज बने मुकेश

    आज लोग उनके गाने गुनगुनाते हैं। उनका एक गाना तो इतना पॉपुलर हुआ था कि 70s के दशक में हर ओर उन्हीं के गाने बजा करते थे। उन्होंने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के लिए गाना गाया था। यह पहली बार था, जब किशोर कुमार की जगह मुकेश को राजेश खन्ना की आवाज बनाया गया।

    rajesh khanna song

    गाने के बोल ने डायरेक्टर को किया इंप्रेस

    जब मुकेश ने स्टूडियो में यह गाना गाया तो डायरेक्टर खुशी से उछल पड़े। धुन पुरानी थी, लेकिन मखमली आवाज और गाने के बोल नए थे। इस गीत से खुश होकर डायरेक्टर ने गीतकार को एक और गाना लिखने के लिए बोल दिया था। जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है 55 साल पहले बना गीत 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए' (Kahin Door Jab Din Dhal Jaye)।

    खबरें और भी

    किशोर कुमार की जगह चुने गए थे मुकेश

    यह गीत सुपरहिट फिल्म आनंद (1971) का था, जिसे ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के म्यूजिक का जिम्मा सलिल चौधरी (Salil Chowdhury) ने ही निभाया था।

    सलिल चौधरी ही वह शख्स थे, जिन्होंने आनंद फिल्म के लिए राजेश खन्ना की आवाज के रूप में किशोर कुमार की जगह मुकेश को चुना और उनसे 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए' गाना गवाया। IMDb के मुताबिक, सलिल चौधरी का कहना था कि मुकेश की आवाज भावुकता लाएगी। इस गाने की आवाज ही खूबसूरत नहीं थे, बल्कि बोल भी कानों को सुकून पहुंचाते हैं।

     

    गीतकार से लिखवा लिया था दूसरा गाना

    इस गाने के बोल गीतकार योगेश ने लिखे थे। गीत के बोल ने ऋषिकेश मुखर्जी को इस कदर इंप्रेस कर दिया कि उन्होंने तुरंत योगेश से कह दिया कि वह उनके लिए एक और गाना लिए। यह गीत जब रिलीज हुआ तो अमर हो गया। यह राजेश खन्ना का सबसे पसंदीदा गाना था।

    यह भी पढ़ें- 66 साल बाद भी Meena Kumari का ये क्लासिक गाना गुनगुनाते हैं लोग, Lata Mangeshkar की आवाज में बन गया कल्ट

    यह भी पढ़ें- 47 साल बाद भी Jaya Bachchan के इस चुलबुले गाने पर बनती हैं खूब रील्स, किशोर कुमार और आशा भोसले ने दी थी आवाज