विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

121M व्यूज और नंबर 1 पर ट्रेंड! केरल के 4 लड़कों के गाने में Shreya Ghoshal का सुरीला तड़का; मलयालम गीत वायरल

Updated: Fri, 28 Aug 2026 04:32 PM (IST)

श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया मलयालम गाना (Kalyani Song) सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसे एक महीने में 121 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

मलयालम गाने में श्रेया घोषाल का तड़का

मलयालम गाने में श्रेया घोषाल का तड़का

HighLights

  1. श्रेया घोषाल का गाना 'कल्याणी' यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंडिंग

  2. एक महीने में 121 मिलियन से अधिक व्यूज मिले

  3. मलयालम गाने को श्रेया की आवाज ने बनाया वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत की ना कोई सीमा होती है और ना ही संगीत के बीच कोई दीवार, बस जहां सुरों का सैलाब मन को समा जाए बस वहीं संगीत होता है। भले ही हिंदी सिनेमा के संगीत को सुनने वाले लाखों-करोड़ों हों, लेकिन यह भी सच है कि दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं का संगीत भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।

एक हाल ही में मलयालम सिनेमा एक ऐसा गाना आया है, जो इस वक्त जमकर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।

कौन सा है वह गाना?

दरअसल जो गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है उस गाने का नाम है ' कल्याणी' (KALYANI)। जी हां, इस वक्त यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक ये गाना छाया हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर KALYANI (with Shreya Ghoshal) OFFICIAL MUSIC VIDEO के नाम से रिलीज किया गया है। हालांकि इस गाने का ओरिजिनल वर्जन एक साल पहले ही आ चुका है और इसका ओरिजिनल वर्जन भी खूब हिट रहा।

Sfes

इसके बाद मेकर्स ने इसके नए वर्जन को श्रेया घोषाल के साथ रिलीज किया है, जो वाकई में बेहद शानदार लग रहा है। इस गाने ने इंस्टाग्राम पर गदर मचा दिया है, गाने पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं और श्रेया की आवाज मानो इस गाने को और भी ताजगी भरा बना रही है।

शायद श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ही वो वजह हैं जिनकी वजह से ये गाना वायरल हो रहा है। गाना यूट्यूबर पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है और रिलीज के एक महीने के अंदर ही 121 मिलियन से ज्यादा इसे व्यूज मिल चुके हैं।

िाि

किसने बनाया है ये गाना?

इस गाने को असल में कोच्चि के चार सिंगर्स ने बनाया है। ओरिजनली गाना (KALYANI - ARJN x KDS x FIFTY4 x RONN) मलयालम भाषा में बनाया गया था, जो पहले हिट हुआ। गाने को FIFTY4, SUHAS MOIDEEN, PULKIT SINGH ने लिखा है और ARJN, KDS, FIFTY4 इसका संगीत तैयार किया है। 

इसके अलावा गाने को इन तीनों के साथ KESHAV TYOHAR ने भी कंपोज किया है। वहीं गाने को तैयार करने में RONN का नाम भी शामिल है। गाने का मलयालम वर्जन इन सिंगर्स ने ही गाया है, जबकि इसमें हिंदी में श्रेया घोषाल ने इसे अवाजा दी है। गाने में सानिया अयप्पन (Saniya Iyappan) नजर आईं हैं, जिनके डांस मूव्स का हर कोई दीवाना भी हुआ है। 

आपको बता दें कि इस गाने का ओरिजिनल वर्जन हिट हुआ तो इसके बाद ही मेकर्स ने इसे हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला किया है, हालांकि गाने में मलयालम भाषा के लिरिक्स शामिल रहे हैं। मेकर्स को पता था कि श्रेया (Shreya Ghoshal Songs) से बेहतर इस गाने के लिए कोई नहीं हो सकता है और नतीजा सबके सामने है। यह गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। 

यह भी पढ़ें- दरगाह के बाहर बूढ़ी महिला की लकीरें देख लिखा गाना,एक लाइन बनाने में लगाया था 1 साल; दिलचस्प है गाने की कहानी

यह भी पढ़ें- नुसरत साहब की कव्वाली से बना Madhuri का 'चटपटा गाना'; 32 साल से गोदभराई में खूब बजता है Lata दीदी का कल्ट गीत