Trending

    250 फिल्मों को दिया संगीत, अमर कर दी 'नागिन' की ट्यून, संगीतकारों के शहंशाह थे कल्याणजी-आनंदजी

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 08:43 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकारों की जोड़ी में कल्याणजी और आनंदजी का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा जाता है। आज आनंद विरजी शाह की बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कल्याणजी और आनंदजी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कल्याणजी और आनंदजी हिंदी सिनेमा के संगीतकारों की वह जोड़ी थी, जिसने तीन दशक तक अपनी शानदार धुनों से श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाया।

    आज भी इनके गानों को सुनना फैंस काफी पसंद करते हैं। 2 मार्च 1933 को आनंद विरजी शाह का जन्म हुआ था और इस आधार आनंदजी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको उनसे जुड़े रोचक किस्से बताने जा रहे हैं। जिसमें उनका करियर ग्राफ और नागिन फिल्म की आईकॉनिक मेरा तन डोले मन डोले की धुन भी शामिल है। 

    250 से ज्यादा मूवीज को दिया संगीत

    कल्याणजी और आनंदजी की जोड़ी बतौर संगीतकार हिंदी सिनेमा मे एक लंबी पारी खेली थी। इन दोनों भाइयों की जोड़ी ने अपने हुनर से उस वक्त इंडस्ट्री में म्यूजिक की एक नई क्रांति का आरंभ किया।

    यह भी पढ़ें- 'सोना' भी और 'सुनहरे रिकॉर्ड' भी... एक साल में 180 गीत गाने वाला वो स्टार जिसने भारत को दिए Disco Songs

    kalyan ji anand ji

    ज्यादातर फिल्ममेकर्स बतौर म्यूजिक डायरेक्टर इन दोनों सगे भाइयों को साइन करते थे। इन दोनों ने मिलकर अपने करियर में 250 से ज्यादा मूवीज के संगीत को तैयार किया था। जिनमें नागिन, उपकार, छलिया और डॉन जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। उनके चुनिंदा पॉपुलर गाने इस प्रकार हैं- 

    • मन डोले मेरा तन डोले मेरे दिल का गया करार

    • ओ नींद ना मुझ को आये दिल मेरा घबराये

    • गोरी तोरे नैना है जादू भरे हो हम पे चुप-चुप

    • दिल लेके जाते हो कहा हम तो खड़े है यहां

    • दिल लूटने वाले जादूगर अब मैंने तुम्हें पहचाना

    • चाहे पास हो चाहे दूर हो मेरे सपनों की तुम

    • ये समा समा है ये प्यार का किसी का इंतजार

    • गली गली में फिरता है तू क्यों बनके बंजारा

    • छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए ये मुनासिफ

    • मेरा जीवन कोरा कागज़ कोरा जी रह गया जो

    नागिन की क्लट धुन

    कल्याणजी और आनंदजी को सबसे अधिक लोकप्रियता साल 1954 में आई फिल्म नागिन से मिली थी। इस मूवी का गाना मन डोले मेरा तन डोले मेरे दिल का गया करार... के आईकॉनिक बीन धुन को तैयार किया गया, जिसे आज भी सुना जाता है। इस धुन को लंदन से मंगाए गए क्लेवायोलिन (Clavioline) नामक इलेक्ट्रॉनिक वाद्य यंत्र की मदद से तैयार किया गया था और  इस तरह से ये सिनेमा जगत में हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गई। 

    यह भी पढ़ें- मौत से 24 घंटे पहले Kishore Kumar ने रिकॉर्ड किया था आखिरी गाना, YouTube पर हिट है 39 साल पुराना सॉन्ग