'दुश्मन भी बढ़ते हैं,' Ranveer Singh बैन मामले पर कंगना रनौत की दो टूक, धुरंधर के 'हमजा' को दी सलाह
FWICE बैन मामले को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह को भारत भाग्य विधाता फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत का समर्थन मिला है। ...और पढ़ें
-1780415483859_m.webp)
रणवीर सिंह और कंगना रनौत (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया बैन
एक्टर के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत
कंगना ने रणवीर को दी खास सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को छोड़ने को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले को मद्देनजर रखते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की तरफ से रणवीर पर बैन भी लगाया है, जिस पर तमाम सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
अब इस कड़ी में नया नाम बी टाउन की लेडी सुपरस्टार कंगना रनौत का शामिल हो रहा है। आइए जानते हैं कि कंगना ने धुरंधर के हमजा के सपोर्ट में क्या कहा है।
रणवीर के सपोर्ट में कंगना
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज की तरफ से नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव लागू किए जाने के बाद सुपरस्टार रणवीर सिंह लाइमलाइट में बने हुए हैं। इंडस्ट्री का एक बड़ा तबका रणवीर के समर्थन में आगे आया है और अब भारत भाग्य विधाता फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी आवाज उठाई है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना से रणवीर के बैन को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर अभिनेत्री ने दो टूक राय देते हुए कहा-
यह भी पढ़ें- 'सिर्फ वह सीन देखें...', 20 साल बाद कंगना ने खोला राज, 'गैंगस्टर' पर मां ने दिया था ऐसा रिएक्शन, टूटा था दिल
-1780416013748.jpg)
देखिए जब कोई शख्स कामयाब होता है और आगे बढ़ता है तो उसकी हैसियत के साथ-साथ दुश्मनों की संख्या में इजाफा होने लगता है। विरोध करने वाले बढ़ने लगते हैं। लेकिन इससे आपको बिल्कुल भी डरना नहीं है और न ही घबराना है।

मुझे भी पूरी इंडस्ट्री ने बैन कर दिया था तो क्या मैंने हार मान ली, नहीं न ठीक उसी तरह से रणवीर को भी इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। ये जीवन है और इसमें उतार चढ़ाव आते रहेंगे। आपको बस आगे बढ़ते रहने पर फोकस करना चाहिए।
खबरें और भी
इस तरह से कंगना रनौत ने रणवीर सिंह के समर्थन में खुलकर बात की है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बाद भी कंगना ने रणवीर की काफी प्रशंसा की थी।
भारत भाग्य विधाता में दिखेंगी कंगना
कंगना रनौत का नाम इस वक्त उनकी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को इसका धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। 12 जून को उनकी ये आने वाली फिल्म सिनेंमाघरों में रिलीज की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।