चोट से उभरे कार्तिक आर्यन, Captain India की शूटिंग को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट
अभिनेता कार्तिक आर्यन चोट से उभरे के बाद कैप्टन इंडिया की शूटिंग को शुरू करने की तैयारी में हैं।

कार्तिक आर्यन की कैप्टन इंडिया (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म कैप्टन इंडिया
शूटिंग के वक्त सेट पर लगी थी एक्टर को चोट
चोट से वापसी कर दोबारा शुरू करेंगे शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हाल ही में अपनी एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के वक्त घायल हो गए थे और इस वजह से उनकी आने वाली फिल्म कैप्टन इंडिया सहित कई मूवीज की शूटिंग अटक गई थी। अब खबर आ रही है कि कार्तिक चोट से उभरे चुके हैं और जल्द ही कैप्टन इंडिया (Captain India) की शूटिंग को शुरू करेंगे। पूरा मामला क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं-
जल्द शुरू होगी कैप्टन इंडिया की शूटिंग
फिल्मकार कबीर खान के निर्देशन में बन रही स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक फिल्म के सेट पर चोटिल हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन अब उस चोट से लगभग उबर चुके हैं। इतना ही नहीं वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए भी तैयार हैं। वह एक सितंबर से शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही फिल्म कैप्टन इंडिया की शूटिंग शुरू करेंगे।
यह भी पढ़ें- शूटिंग के वक्त Kartik Aaryan के साथ हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट; सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में हुए एडमिट
-1788147399202.webp)
उल्लेखनीय है कि कार्तिक के साथ बन रही यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म की घोषणा 2021 में फिल्मकार हंसल मेहता के साथ हुई थी। हालांकि, फिर हंसल ने बतौर निर्देशक फिल्म छोड़ दी और अब चक दे इंडिया फिल्म का निर्देशन कर चुके शिमित अमीन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
-1788147413405.webp)
शिमित लगभग 17 साल बाद इस फिल्म से निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक एक सितंबर से लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। पूरी फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के अंत तक खत्म करने की योजना है।
कब रिलीज होगी कैप्टन इंडिया
निर्माताओं की नजरें फिल्म को अगले साल स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को प्रदर्शित करने पर हैं। इसके अलावा कार्तिक आगामी दिनों में अनुराग बासु निर्देशित अनाम फिल्म तथा नागजिला में भी नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स की तरफ से कैप्टन इंडिया की रिलीज डेट के आधिकारिक एलान का अभी इंतजार करना पड़ेगा।
इस एक्ट्रेस संग आएंगी नजर
कैप्टन इंडिया की लीड एक्ट्रेस को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया कि साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु (Parvathy Thiruvothu) कार्तिक की इस अपकमिंग मूवी में अहम किरदार निभाती हुई दिखेंगी।
