Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kishore Kumar ने अपने बेटे संग मिलकर गाया था ये गीत, 48 साल से कल्ट बना हुआ है पुराना गाना

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 05:06 PM (IST)

    48 साल पहले दिग्गज गायक किशोर कुमार ने अपने बेटे अमित कुमार संग मिलकर एक कल्ट गाना गाया था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    किशोर कुमार और अमित कुमार (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुरों के सरताज रहे किशोर कुमार ने अपने सिंगिंग करियर में कई शानदार गीत गाए। लेकिन सबसे अधिक चर्चा में उनका वह गाना रहा था, जिसके लिए उन्होंने अपने बेटे और गायक अमित कुमार संग मिलकर सुर छेड़े थे।

    48 साल पहले उस कल्ट गीत के लिए बाप और बेटी की जोड़ी एक साथ आई और दोनों ने अपनी-अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग था, जिसको किशोर दा और उनके बेटे ने गाया था। 

    किशोर कुमार और अमित कुमार का गाना

    सिंगर किशोर कुमार ने अपने बेटे अमित कुमार का करियर बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपने साथ मिलकर भी अमित को गाने का मौका दिया। ऐसा ही एक पल 1978 में आई फिल्म कसम वादे के लिए आया था, जब किशोर और अमित ने मूवी के पॉपुलर गीत आती रहेंगी बहारें... को एक संग मिलकर गाया था। 

    यह भी पढ़ें- जब Kishore Kumar संग आशा ताई ने छेड़े थे सुर, 44 साल पहले गाया था ये आइकॉनिक सॉन्ग

    Aati Rahengi Baharen (1)

    इन दोनों बाप बेटे की जोड़ी के अलावा सुरों की कोकिला आशा भोसले ने भी इस गीत को अपनी आवाज दी थी। फिल्म कसमें वादे का ये सॉन्ग अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणधीर कपूर और अभिनेत्री राखी गुलजार पर फिल्माया गया था। जहां किशोर दा अमिताभ की, अमित रणधीर तो राखी की आवाज आशा ताई बनी थीं। इस तरह से आती रहेंगी बहारें बना।

    Aati Rahengi Baharen

    संगीतकार आर डी बर्मन ने फिल्म के इस गाने के संगीत को तैयार किया था, जबकि गुलशन बावरा की कलम से कसमें वादे के इस कल्ट क्लासिक गीत के लिरिक्स निकले थे। कुल मिलाकर कहा जाए तो किशोर कुमार, अमित कुमार और आशा भोसले का ये 48 साल पुराना गाना आज भी हिंदी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ गीतों में से एक माना जाता है। 

    बाप-बेटे के पॉपुलर गीत

    सिर्फ कसमें वादे के आती रहेंगी बहारें के अलावा किशोर कुमार और अमित कुमार की जोड़ी ने कई पॉपुलर गीतों को अपनी आवाज दी। इस बाप बेटे की जोड़ी फेमस सॉन्ग की चर्चा की जाए तो वे इस प्रकार हैं- 

    • सुन चाचा बोल भतीजे...

    • प्यार और शादी...

    • मैं एक पंछी मतवाला रे...

    • रोज रोज आंखों तले...

    ऐसे कई यादगार गीत रहे, जिनको किशोर कुमार और अमित कुमार ने मिलकर गाया था।

    यह भी पढ़ें- 49 साल पहले जब इंदिरा गांधी सरकार ने Kishore Kumar के गानों पर लगा दिया था बैन, क्या थी नाराजगी की वजह?