आधी रात को रिकॉर्ड हुआ था Lata Mangeshkar का वो गाना, Rekha पर फिल्माया गया 42 साल पुराना गीत
भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर ने अपने एक सदाबहार गीत की रिकॉर्डिंग रात में की थी। ...और पढ़ें
-1776246539143_m.webp)
लता मंगेशकर का गाना (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुरों की कोकिला कही जाने वालीं लता मंगेशकर ने अपने सुनहरे सिंगिंग करियर में कई यादगार गीत गाए। गायिकी के लिए उनके अंदर काफी जुनून और जज्बा देखने को मिलता था। इसकी मिसाल एक बार उन्होंने अभिनेत्री रेखा के एक कल्ट गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान पेश की थी, जिसक लता दीदी ने आधी रात में रिकॉर्ड किया गया था।
4 दशकों के बाद भी लता मंगेशकर का वह गाना श्रोताओं के दिल की पहली पसंद बना हुआ है। आइए जानते हैं कि आखिरकार वह आइकॉनिक सॉन्ग कौन सा है।
लता मंगेशकर का यादगार गाना
कहा जाता है कि गायिकी को लेकर लता मंगेशकर काफी गंभीर रहती थीं। वह किसी भी गीत को गाने के दौरान अपना सौ प्रतिशत देने से पीछे नहीं हटती थीं। इसके लिए वह दिन रात का समय और किसी भी परिस्थिती को नहीं देखती थीं। इसका अंदाजा आप रेखा की साल 1984 में आई फिल्म उत्सव के पॉपुलर गीत मन क्यों बहका रे बहका आधी रात को... के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 'मुझे पुनर्जन्म न मिले...', दोबारा Lata Mangeshkar बनकर क्यों दुनिया में नहीं आना चाहती थीं स्वर कोकिला?
-1776247270308.jpg)
आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार लता मंगेशकर ने इस गीत को आधी रात में रिकॉर्ड किया था। उनका मानना था कि गाने के बोल में आधी रात दिया गया है। ऐसे में वह इस गाने को उसी समय में रिकॉर्ड करेंगी, जिससे सॉन्ग की रियल फील बनी रही। इस तरह से उत्सव मूवी का मन क्यों बहका रे बहका गाना को तैयार किया गया।

आलम ये है कि 42 साल बाद भी लता मंगेशकर का ये सदाबहार गीत खूब सुना जाता है और फैंस इसे कल्ट गीत के तौर पर याद करते हैं। लता मंगेशकर की सुरीली आवाज इस गाने में जान फूंकती है, जो हर किसी के दिल को सुकून पहुंचाती है।
छोटी बहन संग मिलकर गाया था गीत
फिल्म उत्सव के गीत मन क्यों बहका रे बहका आधी रात को... गाने की एक खासियत ये भी है कि लता मंगेशकर ने इसे अपनी छोटी बहन और गायिका आशा भोसले के साथ मिलकर गया था। सॉन्ग में रेखा के अलावा आपको मशहूर एक्ट्रेस अनुराधा पटेल की झलक भी देखने को मिलती है, जिनको आशा ताई ने अपनी आवाज दी थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।