विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lata Mangeshkar ने गाया था पूनम ढिल्लों का पहला सुपरहिट गाना, 47 साल पुराने गीत में फारुख शेख संग किया था रोमांस

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:07 PM (IST)

पूनम ढिल्लों के पहले सुपरहिट रोमांटिक गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी आवाज से सजाया था।

पूनम ढिल्लों का पहला सुपरहिट रोमांटिक गाना

पूनम ढिल्लों का पहला सुपरहिट रोमांटिक गाना

HighLights

  1. पूनम ढिल्लों का पहला सुपरहिट रोमांटिक गाना

  2. पूनम ढिल्लों का पहला सुपरहिट रोमांटिक गाना

  3. लता मंगेशकर ने दी थी आइकॉनिक गाने को आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सदाबहार गीतों का जब भी जिक्र होता है, लता मंगेशकर की मखमली आवाज का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। लता मंगेशकर ने कई अभिनेत्रियों के लिए प्लेबैक सिंगिंग की जो उनके करियर के लिए एक यादगार मूमेंट बन गया।

एक ऐसा गाना उन्होंने पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) के लिए गाया था और खास बात यह है कि यह गाना एक्ट्रेस के करियर का पहला सुपरहिट रोमांटिक गाना बन गया।

पूनम ढिल्लों का पहला सुपरहिट गाना

साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'नूरी' (Noorie) ने अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म का आइकॉनिक गाना 'आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा' (Aaja Re O Mere Dilbar Aaja) (दिल की प्यास बुझा जा रे) आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में उसी ताजगी के साथ जिंदा है।

Udta (7)

'स्वर कोकिला' की आवाज ने बनाया स्टार

मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद पूनम ढिल्लों ने फिल्म 'त्रिशूल' (1978) से एक छोटे रोल के जरिए फिल्मों में कदम रखा था। लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी किस्मत का ताला 1979 में आई फिल्म 'नूरी' से खुला।

लता दीदी की आवाज में आइकॉनिक बना गाना

इस फिल्म के लिए स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने संगीतकार खय्याम की धुन पर 'आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा' गाया। लता जी की रूहानी आवाज और जान निसार अख्तर के लिखे खूबसूरत बोलों ने ऐसा जादू चलाया कि यह गाना उस दौर का सबसे बड़ा चार्टबस्टर बन गया।


खूबसूरत वादियों में 'पहाड़ी' लड़की का मासूम रोमांस

फिल्म 'नूरी' में पूनम ढिल्लों ने कश्मीर की वादियों में रहने वाली एक बेहद मासूम और चुलबुली पहाड़ी लड़की 'नूरी' का किरदार निभाया था। उनके अपोजिट अभिनेता फारुख शेख नजर आए थे, जिन्होंने 'युसूफ' का रोल निभाया था।

Udta (6)

पहाड़ों, हरियाली और वादियों के बीच फिल्माया गया यह गाना पूनम और फारुख की सादगी भरे रोमांस को बयां करता है। पारंपरिक कश्मीरी लिबास और खुले बालों में पूनम ढिल्लों की सादगी ने हर किसी का दिल मोह लिया था।

चार दशक बाद भी सदाबहार है गाना

लता मंगेशकर और नितिन मुकेश की आवाज में सजे इस गाने को आज चार दशक से भी ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन जब भी यह धुन कानों में पड़ती है, तो कश्मीर की वादियां, नूरी का वो मासूम चेहरा और लता मंगेशकर की आवाज दिल को सुकून पहुंचाती है।

यह भी पढ़ें- सिनेमा को दिया 2800 गानों का तोहफा, लता दीदी को दिए खास गीत; कभी पाई-पाई को तरसे लक्ष्मीकांत की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।