विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं वापस आऊंगा' एक्ट्रेस Kashmira Irani ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, सोशल मीडिया पर लगा सेलेब्स की बधाईयों का तांता

Updated: Mon, 31 Aug 2026 04:39 PM (IST)

Kashmira Irani Pregnancy News: 'अंबर धारा' (Ambar Dhara) फेम कश्मीरा ईरानी ने 40 साल की उम्र में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है।

कश्मीरा ईरानी ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

कश्मीरा ईरानी ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

HighLights

  1. कश्मीरा ईरानी ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

  2. सेलेब्स ने दी कश्मीरा और अक्षत को बधाई 

  3. 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आई थीं कश्मीरा  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'अंबर धारा' से घर-घर में पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी, 'ऑपरेशन सफेद सागर' से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले अक्षत सक्सेना के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। 40 साल की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर यह खुशी की खबर शेयर की और तब से ही कपल को लगातार बधाईयां मिल रही हैं।

कश्मीरा ईरानी ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी (Kashmira Irani Pregnancy News)

कश्मीरा ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी छुट्टियों की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इसमें दो नारियल थे, जिन पर मॉम और डैड लिखी टोपियां पहनी हुई थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अभी का स्टेटस ComingSoon'।

यह भी पढ़ें- 20 साल बाद क्यों बंद हुआ था CID शो? 'इंस्पेक्टर दया' ने बताई चौंकाने वाली वजह

सेलेब्स ने कश्मीरा और अक्षत को दी बधाई

कश्मीरा और अक्षत के प्रेग्नेंसी की खबरें अनाउंस करने के बाद ही की सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई, भगवान आपको सुरक्षित और खुश रखे'। अंजलि नंदकिशन ने कमेंट किया, 'अरे वाह, आप दोनों को बधाई'। मियांग चांग ने लिखा, 'आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई'।

kashmira (1)

सैम खान ने भी कई हार्ट इमोजी के साथ इस कपल को बधाई दी, जबकि रिधिमा पंडित और दृष्टि धामी ने भी हार्ट इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। सेलेब्स के साथ-साथ फैंस ने भी कपल को कमेंट सेक्शन में खूब बधाईयां दी हैं। 

कश्मीरा और अक्षत के बारे में

कश्मीरा और अक्षत की शादी 10 फरवरी, 2024 को हुई थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी, इस मौके पर अक्षत ने अपनी वाइफ के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा था।

kashmira

दोनों का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो, कश्मीरा को 2008 के टीवी सीरियल 'अंबर धारा' में सुलगना पाणिग्रही के साथ लीड रोल मिला। इस शो में उन्होंने जुड़ी हुई जुड़वां बहनों (conjoined twins) का किरदार निभाया था। इसके अलावा, कश्मीरा ने 'पीके', 'टाइगर जिंदा है', 'रंगून', 'भारत', 'मॉडर्न लव मुंबई', 'डिटेक्टिव शेरदिल' और इम्तियाज अली की हालिया फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' जैसी फिल्मों में काम किया है।

वहीं अक्षत ने हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज (Netflix Series) ऑपरेशन सफेद सागर से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है।

यह भी पढ़ें- Crime Patrol: शुरू होगा क्राइम की दुनिया का नया खेल, कब और कहां देखें Ajay Devgn का शो?