Trending

    'भारत ने मुझे धोखा दिया', ईरान से आईं Mandana Karimi छोड़ रही हैं देश, बोलीं- सुरक्षित नहीं

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 07:06 PM (IST)

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर सिनेमा जगत के सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भारत देश छोड़ने का एला ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में मिडिल ईस्ट में हालात काफी खराब हैं। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए हमले में वहां के सप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, जिस पर अभिनेत्री मंदाना करीमी ने रिएक्ट किया और खुशी जाहिर की। लेकिन अब मंदाना ने ऐसा कुछ बोल दिया है, जिस पर विवाद छिड़ता होता हुआ नजर आ रहा है। 

    मंदाना करीमी ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान भारत छोड़ने की बात कही है और अपने घर ईरान वापस जाने की इच्छा जाहिर की है। आइए एक नजर मंदाना करीमी की पूरे बयान पर डालते हैं- 

    मंदाना करीमी का विवादित बयान

    भाग जॉनी मूवी फेम एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने ईरान और भारत को लेकर खुलकर बात की है। मंदाना ने कहा है-

    यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर खुश हुईं ईरानी-बॉलीवुड एक्ट्रेस, इजरायल-ईरान युद्ध पर कहा- 'दम घुटने वाली सिचुएशन...'

    mandana karimi (1)

    सुरक्षा कारणों के चलते मैं भारत छोड़ने जा रही हूं। ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है, बहुत छोटी सी उम्र में मैं यहां आई थी और अब यहां से जाने का मन बना रही हूं। भारत ने मुझे धोखा दिया है और पिछले दो महीनों से काफी अकेला महसूस कर रही हूं। जिसका कारण ये है कि मैंने ईरान को लेकर खुलकर बात की। इस वजह से मैंने अपने कई दोस्तों को खो दिया, उन्होंने दूरी बना ली।

    mandana karimi (3)

    एक्टिंग और मॉडलिंग जैसे फील्ड में मुझे इस देश ने काफी अवसर दिए, जिसकी मैं हमेशा आभारी रहूंगी। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में किसी और को सत्ता में लाने का फैसला किया है।

    एक आजाद ईरान का सपना मैं लंबे समय से देख रही हूं। जहां महिलाओं को पूरी आजादी मिले, वे कॉलेजों पढ़ सकें और मनचाहा पहनावा पहन सकें। जैसे ही ये संभव होता है, मैं ईरान वापस चली जाऊंगी। मैंने बैग पैक कर लिए और सारी तैयारियां भी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं मंदाना खामेनेई के ईरानी शासन को कैंसर बताया है।

    बिग बॉस से मिली पहचान 

    भारतीय सिनेमा जगत में मंदाना करीमी को सबसे अधिक पहचान सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 से मिली थीं। इस शो में बतौर कंटेस्टेंट उन्होंने शानदार खेल खेला। इसके बाद वह कई बॉलीवुड फिल्मों को हिस्सा भी रहीं। 

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में रहा इन 5 ईरानी एक्ट्रेसेस का दबदबा, 60 के दशक से OTT के दौर तक किया राज