Manisha Koirala ने नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताई चिंता, चीन और भारत से साथ मिलकर काम करने की अपील
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है। उन्होंने ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने का आह्वान किया है। इस तबाही ने नेपाल-तिब्बत सीमा के पहाड़ी क्षेत्र को प्रभावित किया है।
मनीषा ने ग्लोबल वार्मिंग को उन कारकों में से एक बताया जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने पड़ोसी देशों से जलवायु संबंधी आपदाओं के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।
हमारा अगला कदम क्या होगा - मनीषा
एएनआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, अभिनेत्री ने कहा,'हम ग्लोबल वार्मिंग के गंभीर परिणामों का सामना कर रहे हैं। हमारा अगला कदम क्या होना चाहिए? मैं अनुरोध करती हूं कि हम, मनुष्य होने के नाते, अपने महान पड़ोसी देशों, चीन, भारत, नेपाल से आग्रह करती हूं कि हम सब मिलकर इस समस्या का समाधान करें और सामूहिक रूप से कुछ करें। हम एक दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। और इस तरह की स्थिति से बचने का प्रयास करें। मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि इस विकट क्षण को निरर्थक समझे बिना, हम बेहतर इंसान बनें। हम दूसरों की मदद उसी तरह करें जैसे हम अपनों की मदद करते हैं।'
#WATCH | Nepal flash floods | Kathmandu: Speaking at the special solidarity event 'In Solidarity with Nepal', led by spiritual leader Sadhguru, Actress Manisha Koirala says, "...We are facing the brunt of global warming. What should be our next step? I request that we, as human… pic.twitter.com/QKU8unlHeN
— ANI (@ANI) August 30, 2026
मनीषा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से नेपाल की विभिन्न तरीकों से मदद करने के लिए आगे आने का आग्रह किया, जिससे लोग यहां दौरा करने आएं और यहां का टूरिज्म बढ़े। बदले में स्थानीय लोगों की आजीविका को सहारा मिलेगा।
मनीषा ने पर्यटन पर दिया जोर
उन्होंने आगे कहा,'इसके अलावा, मैं सभी अंतरराष्ट्रीय समुदायों से अनुरोध करना चाहती हूं... मैं प्रार्थना करती हूं कि आपका प्यार और समर्थन जारी रहे। एक राष्ट्र के रूप में, हमें अपने देश में लोगों के आने की जरूरत है। हम नहीं चाहते कि हमें 'ओह, यह देश आपदाओं से भरा है' के रूप में जाना जाए। हमें आप सभी की यात्रा की आवश्यकता है। हां, तिब्बत और नेपाल सीमा पर आपदा आई है। लेकिन पर्यटन एक जीवन रेखा है।'
-1788103711358.webp)
मनीषा की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब नेपाल भीषण बाढ़ के परिणामों का सामना कर रहा है।
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 781 हो गई, क्योंकि बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों से शव निकालने में लगे रहे। अधिकारियों ने बताया कि 2,500 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।
यह भी पढ़ें- कैंसर के उस डरावने दौर पर छलका Manisha Koirala का दर्द, बोलीं- 'हॉस्पिटल में उस रात मुझे लगा मैं मर...'
यह भी पढ़ें- 'उसके मुंह से बदबू...' जब Bobby Deol ने मनीषा कोइराला के साथ इंटिमेट सीन देने से किया था मना, हैरान कर देगी वजह
