Yashasvi Jaiswal संग डेटिंग की खबरों पर आया मृणाल ठाकुर का रिएक्शन, बोलीं- Gen-Z से कुछ सीखिए
बी टाउन एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम इस वक्त निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें
-1786246926452_m.webp)
मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
यशस्वी जायसवाल संग जुड़ा नाम
मृणाल ठाकुर ने किया रिएक्ट
इस मूवी में नजर आएंगी मृणाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मृणाल ठाकुर इंडस्ट्री की वह अदाकारा हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में इंडियन क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग उनकी डेटिंग की खबरें तेजी से सामने आईं।
जिन पर अब मृणाल ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और बताया है कि क्या सच में ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
मृणाल ठाकुर का रिएक्शन
इंटरनेट मीडिया के इस दौर में क्या सच है और क्या अफवाह यह पहचानना मुश्किल है। ऐसे में अक्सर होता है कि जब किसी युवा और हमउम्र अभिनेता अभिनेत्री को साथ देखा तो उनके बीच रिलेशनशिप को लेकर खबरें आने लगती हैं।
यह भी पढ़ें- OTT पर आ रही 4 साल से अटकी हुमा कुरैशी-मृणाल ठाकुर की फिल्म Pooja Meri Jaan, कब और कहां होगी रिलीज?

कुछ दिनों पहले मुंबई के एक रेस्त्रां में क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ देखे जाने के बाद अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के भी रिलेशनशिप की खबरें आने लगी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि अपने से उम्र में करीब 10 साल छोटे यशस्वी को डेट कर रही हैं। हालांकि, बेबाक स्वभाव की मृणाल ऐसी अफवाहों पर कहां चुप रहने वाली हैं।
उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ऐसे ही एक वीडियो पर टिप्पणी करते हुए मामला स्पष्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘भाई आराम से.. दिखाइए मुझे एक साथ कहां? कैसे यार, आप लोग इतने पढ़े लिखे लोग ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हैं। देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है। जेन जी से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए, ज्यादा व्यूज मिलेंगे।
खबरें और भी

हालांकि, बाद में मृणाल ने इस वीडियो से अपनी टिप्पणी हटा दी। बता दें कि इससे पहले मृणाल का नाम तमिल अभिनेता धनुष के साथ जोड़ा गया था। इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि दोनों गत फरवरी में शादी भी करने वाले हैं।
मृणाल की अगली फिल्म
बतौर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक्टिंग करियर पिछली फिल्मों की कमर्शियल परफॉर्मेंस के लिहाज से कुछ खास नहीं चल रहा है। है जवानी तो इश्क होना है, डकैट, दो दीवाने शहर में और सन ऑफ सरदार 2 जैसी कई मूवीज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। इस बीच गौर किया जाए उनकी अपकमिंग मूवी की तरफ तो उसका नाम राका है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन संग काम करती दिखेंगी।