विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हनुमान जी भारत के आयरन मैन हैं...' Ramayana में Sunny Deol की कास्टिंग पर नमित मल्होत्रा का बयान

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:41 PM (GMT+05:30)

नमित मल्होत्रा ने हाल ही में बताया कि आखिर उन्होंने सनी देओल को 'रामायण' (Ramayana) में हनुमान के किरदार में कास्ट क्यों किया?

'रामायण' में हनुमान बने हैं सनी देओल

'रामायण' में हनुमान बने हैं सनी देओल

HighLights

  1. नमित मल्होत्रा ने हनुमान के किरदार की तुलना 'आयरन मैन' से की

  2. हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल को क्यों चुना?

  3. दूसरे पार्ट में सनी देओल का है अहम किरदार  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म के मिड-क्रेडिट सीन में भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल की एक झलक देखने को मिली।

हालांकि एक्टर का चेहरा नहीं दिखाया गया, लेकिन इस एक झलक ने फैंस के मन दूसरे पार्ट को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। दर्शक पार्ट 2 में सनी देओल (Sunny Deol) को हनुमान जी के रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक है।

नमित मल्होत्रा ने हनुमान के किरदार की तुलना 'आयरन मैन' से की

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, निर्माता नमित मल्होत्रा ने भगवान हनुमान को 'रामायण' (Ramayana) का सबसे प्रिय किरदार बताया और उनकी तुलना 'आयरन मैन' (Iron Man) से की। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभाने के लिए सनी देओल सबसे सही चुनाव हैं।

'रामायण' के चहेते किरदार हैं 'हनुमान'

भगवान हनुमान के बारे में बात करते हुए, नमित मल्होत्रा ने कहा, 'वे पूरी रामायण में सबसे चहेते किरदार हैं। आप उन्हें हमारे 'आयरन मैन' के रूप में देख सकते हैं, क्योंकि वे सबके चहेते हैं। अगली फिल्म का लेवल और भी ऊंचा होगा क्योंकि इसमें हनुमान शामिल हैं।

Sunny (20)

यह एक रोमांचक सफर होने वाला है और उस परिचय को बचाकर रखना अच्छा रहा, क्योंकि हमने दर्शकों को इस सस्पेंस में छोड़ दिया था कि अब राम आगे क्या करेंगे और अब आप देखेंगे कि कौन इस अभियान की कमान संभालने वाला है'।

भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल को क्यों किया कास्ट?

'रामायण' के निर्माता ने आगे बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि भगवान हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल एकदम सही चुनाव हैं। उन्होंने कहा, 'भारत में, भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेताओं का एक इतिहास रहा है'।

उन्होंने आगे कहा, 'यह एक ऐसा किरदार है जिसमें मासूमियत और सबको पसंद आने वाले स्वभाव का मेल होना चाहिए, लेकिन जब उसे गुस्सा आए, तो पहाड़ भी हिल जाएं। हमारे देश में सनी देओल की छवि कुछ ऐसी ही है, इसलिए हमें लगा कि वही इस अमर किरदार के साथ सबसे बेहतर न्याय कर सकते हैं'।

'रामायण' के बारे में

नमित मल्होत्रा की रामायण (Ramayana) दो पार्ट में बनी है। पहला पार्ट दीवाली 2026 के ठीक पहले 5 नवंबर को रिलीज हुई है। वहीं दूसरा पार्ट 2028 तक रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर ने राम का, रवि दुबे ने लक्ष्मण का, यश ने रावण का और साई पल्लवी ने सीता का किरदार निभाया है।

इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

यह भी पढ़ें- 13 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का ये गाना, संगीतकार एआर रहमान बोले- 3 साल की मेहनत है हमारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।