'कार्तिकेय' के बाद अब होगा 'Swayambhu' का तांडव, निखिल सिद्धार्थ का ट्रांसफॉर्मेशन खड़े कर देगा रोंगटे
निखिल सिद्धार्थ अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्वयंभू' में एक योद्धा के रूप में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने 45 दिनों की कड़ी ट्रेनिंग ली है। ...और पढ़ें

'स्वयंभू' के लिए निखिल का खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन
HighLights
निखिल सिद्धार्थ ने 'स्वयंभू' के लिए 45 दिन की कड़ी ट्रेनिंग ली
इतिहास और पौराणिक कथाओं पर आधारित है फिल्म
'सेंगोल' से प्रेरित है 'स्वयंभू' की कहानी, 2026 में होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में इस वक्त अलग-अलग विषयों पर फिल्में बनाने से फिल्ममेकर्स पीछे नहीं हट रहे हैं। साई-फाई से लेकर लोककथाओं और इतिहास पर फिल्में बन रही हैं। अब आपको कार्तिकेय फिल्म याद ही होगी। साल 2022 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया था और अब इसी फिल्म के लीड एक्टर सिद्धार्थ की अगली फिल्म आ रही है, जो पहले ही खबू चर्चाओं में हैं।
स्वयंभू के लिए सिद्धार्थ की मेहनत
अभिनेता निखिल सिद्धार्थ (Nikhil Siddhartha) एक बार फिर से अपने फैंस के दिलों पर छाने के लिए आ रहे हैं। निखिल सिद्धार्थ फिल्म स्वयंभू में दिखने वाले हैं। अब चाहे फिल्म का टीजर हो या पहला सिंगल 'रा रा धीवरा' (Ra Ra Dheevara), 'स्वयंभू' की हर एक झलक ने फैंस का दिल पहले ही जीत लिया है।
यह भी पढ़ें- Swayambhu बनकर छाने को तैयार Nikhil Siddhartha, 'कार्तिकेय' एक्टर की फिल्म के टीजर पोस्टर्स ने मचाई खलबली
टीजर और पोस्टर्स के बाद मेकर्स ने अब निखिल सिद्धार्थ की 45 दिनों की कड़ी ट्रेनिंग जर्नी की एक बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) झलक शेयर की है, जिसमें वो फिल्म के लिए एक योद्धा के रूप में ट्रांसफॉर्म होते नजर आ रहे हैं। निखिल के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुए इस वीडियो में वो इंटरनेशनल स्टंट टीमों के साथ ट्रेनिंग करते और बेहद मुश्किल एक्शन सीन्स की तैयारी करते दिख रहे हैं।
दिलचस्प है फिल्म की कहानी
फिल्म स्वयंभू की कहानी भारतीय इतिहास और पौराणिक कथाओं पर आधारित एक भव्य एतिहासिक-एक्शन ड्रामा है। 'स्वयंभू' की कहानी हमारे प्राचीन और पवित्र प्रतीक 'सेंगोल' से प्रेरित है। सेंगोल, जिसे न्याय, धर्म और अटूट शक्ति का प्रतीक माना जाता है, उसी पर फिल्म आधारित होगी।
खबरें और भी
'स्वयंभू' भारतीय इतिहास के उस गौरवशाली पन्ने को पर्दे पर लाएगी, जो सेंगोल के इतिहास से जुड़ा है। हालांकि फिल्म में एक अलग सदी की कहानी और उस कहानी में दिखे योद्धा पर आधारित होगी। फिल्म को काफी भव्य तरीके से बनाया गया है।
इस फिल्म के लिए इंडस्ट्री के टॉप-क्लास टेक्नीशियन्स और क्रिएटिव लोग एक साथ आए हैं। डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी के डायरेक्शन में बन रहे इस प्रोजेक्ट में 'KGF' और 'सालार' फेम रवि बसूर का दमदार म्यूजिक है। वहीं, 'बाहुबली' और 'RRR' के सिनेमैटोग्राफर के.के. सेंथिल कुमार ने इसके कमाल के विजुअल्स को शूट किया है, और एडिटिंग 'बाहुबली' फेम थम्मिराजू ने की है।
'स्वयंभू' को पिक्सेल स्टूडियोज के भुवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के समृद्ध इतिहास और उसकी अमर गाथा की कहानी को बयां करने वाली ये फिल्म जल्द ही समर 2026 में रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें- निखिल सिद्धार्थ ने लोगों को इतिहास से खीखने की दी सलाह, कहा- 'आजकल पैन इंडिया शब्द को ज्यादा'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।