Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अक्षय ने मुझे क्रेडिट भी नहीं दिया', परेश रावल ने लिखी थी OMG 2 की कहानी, इस वजह से रिजेक्ट की फिल्म

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 11:38 AM (IST)

    परेश रावल ने अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 ठुकरा दी थी। उन्होंने बताया कि पहले वह फिल्म करने वाले थे लेकिन अजय देवगन या सलमान खान के साथ। ...और पढ़ें

    परेश रावल ने इसलिए ठुकराई थी OMG 2। फोटो क्रेडिट- एक्स

    परेश रावल ने इसलिए ठुकराई थी OMG 2। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको मालूम है कि परेश रावल ने ही 2023 में आई अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) की कहानी लिखी थी? खुद अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्होंने निर्देशक-लेखक के साथ मिलकर ओएमजी 2 की स्क्रिप्ट तैयार की थी।

    परेश रावल जब ओएमजी 2 लिख रहे थे, तब उसमें भगवान का एंगल नहीं था। फिल्म में एक बाइकर की भूमिका थी जिसके किरदार में परेश सलमान खान या फिर अजय देवगन को देखना चाहते थे लेकिन उन्होंने यह फिल्म ठुकरा दी। 

    ओएमजी 2 था परेश रावल का आइडिया

    विक्की लालवानी के साथ बातचीत में परेश रावल ने बताया कि उन्होंने अमित राय को अप्रोच किया था और पूछा था कि उनके पास किसी दूसरी फिल्म का आइडिया है या नहीं। अभिनेता के पास फिल्म का एक आइडिया था। इसलिए उन्होंने अमित राय को मिलने के लिए बुलाया और फिल्म की कहानी पर काम शुरू कर दिया। उन्होंने आइडियाज दिए और अमित राय ने कहानी लिखी।

    क्या थी OMG 2 की ओरिजिनल स्टोरी?

    शुरू में फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के बारे में थी जो मास्टरबैट करते हुए पकड़ा जाता है और इस घटना का वीडियो वायरल हो जाता है, जिससे उसकी जिंदगी मुश्किल हो जाती है। उसके पिता खजुराहो मंदिर में टूरिस्ट गाइड थे।

    खबरें और भी

    अमित ने उसे महाकाल मंदिर में पार्ट-टाइम पुजारी बनाने का सुझाव दिया। दोनों ने मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की। इसका मकसद फिल्म को जानकारीपूर्ण और मनोरंजक बनाना था, न कि अश्लील।

    Paresh rawal

    सलमान-अजय को करना चाहते थे कास्ट

    ओएमजी 2 में दिखाया गया कि पिता का मार्गदर्शन भगवान ने किया, जबकि ओरिजिनल स्क्रिप्ट में परेश रावल ने एक बाइकर को मार्गदर्शक बनाने का सोचा था। उन्होंने इस किरदार के लिए सलमान खान (Salman Khan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) से भी बात की थी, लेकिन अलग तरह के कॉन्सेप्ट की वजह से दोनों ने फिल्म ठुकरा दी थी।

    उस वक्त तक अक्षय फिल्म से नहीं जुड़े थे और ना ही यह कोई ओएमजी का सीक्वल था। यह सेक्स एजुकेशन पर आधारित एक फिल्म थी जिसमें भगवान का एंगल नहीं था।

    दोस्ती के लिए छोड़ी फिल्म

    चीजें तब बदलीं, जब अमित राय ने फिल्म के लिए अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे से मुलाकात की। इस बारे में परेश रावल ने बताया, "कुछ दिनों बाद अमित राय का फोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि अक्षय यह फिल्म करना चाहते हैं। दिक्कत यह थी कि अमित ने स्क्रिप्ट पर अस्थायी रूप से ओएमजी 2 लिखा था। मैंने अमित से कहा कि मैं इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहता।

    Akshay Kumar

    अमित ने कहा, 'लेकिन वे इसे बनाना चाहते हैं।' उन्होंने उससे स्क्रिप्ट ले ली। मैंने अमित से कहा कि मैं उससे लड़ नहीं सकता। वह मेरा दोस्त है। अगर उसने यही चुना है, तो मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं। मैंने बार-बार उनसे कहा कि इसे फ्रैंचाइजी न बनाएं क्योंकि यह वैसी फिल्म नहीं थी लेकिन फिर भी वे आगे बढ़े।"

    क्यों ठुकराई थी OMG 2?

    जब ओएमजी 2 बन रही थी, तब परेश रावल को फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने करने से इनकार कर दिया था। इस बारे में उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझसे फिल्म करने के लिए कहा। मैंने उनसे कहा, 'नहीं। यह वो फिल्म नहीं है जिसकी मैंने कल्पना की थी। इस कहानी में भगवान का कोई रोल नहीं है।' उन्होंने मुझे मनाने की कोशिश की, लेकिन मैं शुरू से ही इस स्क्रिप्ट से जुड़ा हुआ था। मुझे ठीक-ठीक पता था कि यह कैसी होनी चाहिए। इसीलिए मैंने इसे छोड़ दिया।"

    परेश रावल को इस बात का दुख है कि उन्हें फिल्म के लिए कोई क्रेडिट नहीं मिला। उन्होंने ही फिल्म के लिए कॉन्सेप्ट दिया और उनका ही नाम कहीं भी मेंशन नहीं था।

    यह भी पढ़ें- 'अक्षय कुमार इमोशनली डिस्टर्ब...', 25 करोड़ का नोटिस मिलने पर Paresh Rawal ने तोड़ी चुप्पी

    यह भी पढ़ें- 'ब्लड प्रेशर की तीन गोलियां खानी पड़ती...'Paresh Rawal ने इस वजह से छोड़ा था पॉलिटिक्स, 12 साल बाद किया खुलासा