विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Salman Khan से नहीं डरे प्रभास, बॉक्स ऑफिस के महाक्लैश पर लगी मुहर, कौन मारेगा बाजी?

Updated: Wed, 19 Aug 2026 03:36 PM (IST)

अगले साल ईद पर बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और प्रभास की फिल्म टकराएंगी।

प्रभास और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

प्रभास और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. अगले साल ईद पर होगा धमाल

  2. आमने-सामने होंगे दो सुपरस्टार

  3. सलमान और प्रभास की मूवीज का क्लैश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश के मामले चर्चा के विषय बने हुए हैं। अब इस मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और दक्षिण भारतीय फिल्मों के दमदार अभिनेता प्रभास की फिल्मों के नाम शामिल हो रहे हैं। 

कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि प्रभास की अपकमिंग मूवी स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और वामशी पेड्डिपल्ली की फिल्म से नहीं टकराएगी। लेकिन अब स्पिरिट के मेकर्स की तरफ इसका खंडन कर दिया गया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं।

तय रिलीज डेट पर आएगी प्रभास की स्पिरिट

प्रभास की स्पिरिट का डायरेक्शन संदीप वांगा रेड्डी कर रहे हैं और अपनी पिछली फिल्म एनमिल की तरह वह स्पिरिट को भी टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज करेंगे। अब T-सीरीज के एक प्रवक्ता ने जूम को इंटरव्यू देते हुए बताया कि 'स्पिरिट' को टाला नहीं गया है और यह 5 मार्च को रिलीज होगी। रिपोर्ट के अनुसार उस प्रवक्ता ने कहा- हम 'स्पिरिट' की रिलीज को लेकर बिल्कुल सही रास्ते पर हैं।

यह भी पढ़ें- SVC 63 में दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन, 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?

SPIRIT SVC 63 (1)

यह फिल्म 5 मार्च, 2027 को रिलीज होने वाली है और घोषित रिलीज की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हम तय शेड्यूल के हिसाब से काम कर रहे हैं और 5 मार्च, 2027 को दुनिया भर के दर्शकों के सामने फ़िल्म लाने की तैयारी कर रहे हैं।

SPIRIT SVC 63

अगर स्पिरिट अपने तय समय पर आती है तो यकीनन तौर पर सलमान खान की फिल्म के साथ इसका क्लैश देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी तबाही मच जाएगी। 

ईद पर आएगी सलमान की मूवी

इस साल अप्रैल के महीने में ही सलमान खान और वामशी पेड्डिपल्ली की अनटाइल फिल्म का आधिकारिक एलान किया गया है, जिसमें सलमान के साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी। मेकर्स ने ये भी साफ किया था कि सलमान खान की ये फिल्म 2027 ईद पर थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले प्रभास साल 2023 में अपनी फिल्म सालार पार्ट-1 के जरिए शाह रुख खान की डंकी का गणित बिगाड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- बहुत हल्के में ले लिया! Dhurandhar 2 के बाद अब Salman Khan का ही होगा जलवा, ताबड़तोड़ एक्शन से मचाएंगे तबाही