विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

80s की वो 'अभागी' फिल्म, जिसमें थे 5 हीरो और 4 हीरोइन; फिर भी बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप

Updated: Mon, 31 Aug 2026 11:14 AM (IST)

80 के दशक में एक ऐसी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसमें कई बड़े-बड़े फिल्मी सितारों की भरमार देखने को मिली थी।

बॉलीवुड की बदनसीब फिल्म (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

बॉलीवुड की बदनसीब फिल्म (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. 80 के दशक में आई थी बदनसीब फिल्म

  2. बड़े-बड़े स्टार्स के बावजूद नहीं चली मूवी

  3. इस डायरेक्टर ने बनाई थी ये फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में मल्टी स्टारर फिल्मों का चलन काफी लंबे अरसे से चला आ रहा है। कई पुरानी फिल्में ऐसी रही थीं, जिनमें बड़े-बड़े स्टार्स की भरमार देखने को मिलती थी। लेकिन जब वह फिल्म कमर्शियल तौर पर असफल रहती थीं, तो मामला चर्चा का विषय बन जाता था।

आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही बदनसीब फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें अपने समय के 5 बड़े एक्टर्स और 4 एक्ट्रेसेज शामिल थीं। फिर भी वह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। आइए जानते हैं कि वह फिल्म कौन सी थी।

80s की आभागी फिल्म

धर्मेंद्र, राज कुमार और सुनील दत्त जैसे कलाकार सिनेमा जगत के सुपरस्टार्स के तौर पर मशहूर रहे थे। अब जरा सोचिए कि अगर ये सभी अभिनेता किसी एक फिल्म में एक साथ नजर आए हों और फिर भी वह मूवी असफल रही तो सुनकर थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन ऐसा हुआ है और वह फिल्म थी राज तिलक (Raaj Tilak)।

यह भी पढ़ें- जब Hema Malini के 'रंगीले सजन' बने राजेश खन्ना, लता दीदी ने गाया गाना; कल्ट गीत सुन मचल उठेगा आपका मन

raaj tilak movie

जी हां आज ही दिन 31 अगस्त 1984 को निर्देशक राजकुमार कोहली ने पांच अभिनेता धर्मेंद्र, सुनील दत्त, राज कुमार, कमल हासन और प्राण को लीड रोल में रखकर मल्टी स्टारर फिल्म राज तिलक को बनाया था। दूसरी तरफ इस मूवी में हेमा मालिनी, रीना रॉय, रंजीता और योगिता बाली जैसी 4 अभिनेत्रियां भी शामिल रहीं। 

raaj tilak movie (1)

बड़ी स्टार कास्ट और मोटे बजट के दम पर उस वक्त राज तिलक को लेकर काफी हाइप बनी थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर महज 3.50 करोड़ का कारोबार कर ये फिल्म एवरेज निकली। इतना ही नहीं ग्लोबली भी राज तिलक सिर्फ 7 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी थी। जबकि इसकी कुल लागत 3 करोड़ से ज्यादा रही थी। इस तरह से राज तिलक हिंदी सिनेमा की एक अभागी फिल्म बनकर रह गई। 

पहली बार साथ नजर आए इतने कलाकार

मालूम हो कि राज तिलक फिल्म की चर्चा इस वजह से भी होती है कि डायरेक्टर राजकुमार कोहली ने पहली बार हिंदी सिनेमा में 5 लीड अभिनेता और 4 अभिनेत्रियों पर दांव खेला था। इससे पहले ऐसा बहुत कम बार देखने को मिला था। 

यह भी पढ़ें- Dharmendra का नटखट अंदाज, Mohammed Rafi के सुर; 53 साल बाद भी आशिकों को दीवाना बनाता है बारिश का 'बेईमान' गाना